{"_id":"599c80314f1c1bf9298b456e","slug":"81503428657-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेका मंढाणा रोड पर बने अवैध कब्जों को ढहाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेका मंढाणा रोड पर बने अवैध कब्जों को ढहाया
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेका मंढाणा रोड पर बने अवैध कब्जे हटाए
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। नारनौल शहर की सीमा से लगते गांवों की सीमा में जिला नगर योजनाकार विभाग ने मंगलवार को तोड़फोड़ की। विभाग ने नीरपुर से सेका मंढाणा रोड पर बने अवैध कब्जों को तोड़ा। जिला नगर योजनाकार विभाग में कार्यरत श्रम मंजीत कुमार ने बताया कि किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया की जिन्होंने अवैध निर्माण किए थे, उन्हें पहले ही नोटिस दे दिए गए थे। उनके अतिक्रमण न हटाने के बाद मंगलवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार और पुलिस की मदद से अवैध निर्माणों को तोड़ा गया। उन्होंने बताया की भविष्य में किसी भी प्रकार अवैध निर्माण होता है तो उसे भी तोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया की मंगलवार को नीरपुर से मंढाना रोड पर स्थित अवैध निर्माणों को गिराया गया है। भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।