{"_id":"599b36df4f1c1ba80e8b4948","slug":"81503344351-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली संकट से परेशान किसानों ने पावर हाउस पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली संकट से परेशान किसानों ने पावर हाउस पर जड़ा ताला
Updated Tue, 22 Aug 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सतनाली मंडी। पिछले कई दिनों से बिजली संकट से परेशान गांव श्यामपुरा के 33 केवीए पावर हाउस के जुड़े अनेक गांवों के किसानों ने सोमवार को 132 केवीए सतनाली पावर हाउस पर ताला जड़कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों का कहना था कि उन्हें तय शेड्यूल के अनुसार बिजली नहीं मिल रही। जो मिल रही है वह भी कम वोल्टेज पर। इससे सिंचाई के अभाव में फसल सूखने लगी हैं। तालाबंदी की सूचना पर एएसआई विरेंद्र सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची सतनाली पुलिस ने किसानों की बात निगम के अधिकारियों से करवाई। साथ ही समाधान का आश्वासन देकर ताला खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन किसान निगम के उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। मौके पर पहुंचे एक्सईएन के आश्वासन पर ही ग्रामीणों ने ताला खोला।
बिजली संकट से त्रस्त गांव श्यामपुरा के 33 केवीए पावर हाउस के बासड़ी फीडर से जुड़े किसान सोहड़ी सरपंच कर्ण सिंह, उदय सिंह, महेंद्र सिंह, विक्रम, शांतिलाल, सत्यवीर, राजकुमार बासड़ी, पवन कुमार, लीलाराम, उमेद सिंह, अमनदीप, जगदीश, शमशेर सिंह, धर्मबीर, सोमबीर, होशियार आदि किसानों ने सोमवार को सतनाली के 132 केवीए पावर हाउस पर कर्मचारियों को बाहर निकाल कर ताला लगा दिया। तालाबंदी की सूचना पर मौके पर पहुंचे निगम के एक्सईएन जेपी दहिया और एसडीओ विजयपाल सिंह को किसानों ने बताया कि उनके खेतों में श्यामपुरा के नवनिर्मित बिजली घर से बासड़ी फीडर के तहत बिजली आपूर्ति की जाती है। उन्हें आठ घंटे तय शेड्यूल के बजाए केवल तीन से चार घंटे ही बिजली आपूर्ति की जा रही है। वह भी कम वोल्टेज पर। उन्होंने बताया कि कम वोल्टेज के कारण कुओं की मोटरें नहीं चल रहीं। इससे सिंचाई के अभाव में फसलें सूखने लगी हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब समस्या को लेकर श्यामपुरा पावर हाउस जाते हैं तो संतोषजनक जवाब नहीं मिलता। किसानों ने समस्या के समाधान की मांग करते हुए बासड़ी फीडर को श्यामपुरा से हटाकर सतनाली पावर हाउस से जोड़ने की मांग की। इस पर एक्सईएन जेपी दहिया ने किसानों को तय शेड्यूल के अनुसार बिजली सप्लाई के साथ फीडर को सतनाली पावर हाउस से जोड़ने के लिए उच्च अधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने ताला खोला।