{"_id":"59835f2a4f1c1b514f8b45c0","slug":"81501781802-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नृत्य स्पर्धा में आरोही माडल स्कूल प्रथम, सिरोही बहाली को मिला दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नृत्य स्पर्धा में आरोही माडल स्कूल प्रथम, सिरोही बहाली को मिला दूसरा स्थान
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नांगल चौधरी। विभागीय निर्देशानुसार राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नांगल चौधरी में ब्लॉक स्तरीय कला प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न स्कूलों के करीब 250 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विजेता प्रतिभागियों को प्राचार्य ओमप्रकाश मोरवाल ने पुरस्कृत किया है।
उन्होंने कहा कि किताबी शिक्षा के साथ विद्यार्थियों में हुनर होना अनिवार्य है। जिससे आत्मिक विश्वास मजबूत होता है। इसलिए विभाग ने ब्लॉक स्तर पर नृत्य, भाषण, संगीत, नाटक, दृश्य कला आदि स्पर्धा कराने के निर्देश दिए हैं। आरोही माडल स्कूल मंढ़ाणा ने कन्या भ्रूण हत्या तथा आतंकवाद पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया। जिसे प्रथम पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। द्वितीय स्थान पर रही सिरोही बहाली स्कूल के विद्यार्थियों ने दहेज प्रथा पर नाटक दिखाया। इसके अलावा 6-8 वर्ग की प्रतियोगिता में सिरोही बहाली प्रथम, बनिहाड़ी स्कूल ने द्वितीय स्थान अर्जित किया। 9-12 वर्ग में मेघोत हाला स्कूल प्रथम व सिरोही बहाली स्कूल को दूसरा स्थान मिला। उन्होंने कहा कि नाटक व दृश्य कला से सामाजिक बुराइयों पर अंकुश लगेगा। सरकार के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को ताकत मिलेगी। कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ. महीपाल ने किया। इस दौरान बस्तीराम, राकेश कुमार, रतनलाल, जसवंत, मुकेश शर्मा, प्रमोद वत्स, राजेश शर्मा आदि मौजूद थे।