फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   80 quintals of animal fodder of four farmers burnt

Mahendragarh-Narnaul News: चार किसानों का 80 क्विंटल पशुचारा जला

Sun, 03 Nov 2024 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 03 Nov 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
80 quintals of animal fodder of four farmers burnt
फोटो संख्या:51- गांव माजरा में पशुचारे में लगी आग को बुझाते दमकल विभाग की टीम--संवाद
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ क्षेत्र के दो गांवों में अज्ञात कारणों के चलते लगी आग में 80 क्विंटल कड़बी (पशु चारा) जलकर राख हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दकमल विभाग की टीमों ने आग पर काबू पाया जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

गांव दुलोठ अहीर में किसान राहुल की 40 क्विंटल से अधिक तथा गांव माजरा कलां में तीन किसानों की ओर से एकत्रित की गई 40 क्विंटल से अधिक पशुचारे, बाजरे की पुलियां जलकर राख हो गईं। दमकल विभाग की टीम के साथ-साथ किसानों को भी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

दमकल विभाग के उप दमकल अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि शनिवार दोपहर 12:05 बजे सूचना मिली की गांव माजरा कलां में तीन किसानों द्वारा एकत्रित की गई बाजरे की पुलियों में आग लग गई। मौके पर पहुंचकर आधे घंटे की मशक्क्त के बाद आग पर काबू पा लिया गया। यहां आसपास दर्जनों किसानों ने बाजरे की पुलियां लगाई हुई थीं तथा घनी आबादी भी नजदीक थी। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने से किसान कृष्ण कुमार पुत्र बलबीर सिंह, सुरेश शर्मा पुत्र मुरारीलाल व श्याम सुंदर पुत्र रामजश की 100 मन से अधिक कड़बी जलकर राख हो गई। गनिमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी घटना में गांव दुलोठ अहीर में किसान राहुल पुत्र राज सिंह की बाजरे की पुलियाें में आग लग गई। मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। इससे आसपास किसानों द्वारा एकत्रित की गई बाजरे की पुलियों को बचाया गया। लेकिन यहां दमकल के पहुंचने से पूर्व ही किसान राहुल पुत्र राज सिंह की करीब 40 क्विंटल कड़बी (पशुचारा, बाजरे की पुलियां) जलकर राख हो गई। दमकल विभाग की दो टीमों में चालक सुनील कुमार व राम सिंह, फायरमैन अमरजीत यादव, देवीप्रसन्न, राकेश कुमार तथा महेंद्र सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed