{"_id":"6954144e3a503d5f140a95da","slug":"8-villages-adjoining-the-areas-border-are-included-in-the-municipality-villagers-will-get-benefits-narnol-news-c-196-1-nnl1004-134169-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: क्षेत्र की सीमा से सटे 8 गांव नगरपालिका में शामिल, ग्रामीणों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: क्षेत्र की सीमा से सटे 8 गांव नगरपालिका में शामिल, ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन
मंडी अटेली। हरियाणा सरकार ने स्थानीय नगरपालिका क्षेत्र के सीमा से सटे 8 गांवों को नपा में शामिल किया है। इससे नपा का क्षेत्र दो गुना बढ़ेगा।
वर्तमान में सम्मिलित किए गांवों के नागरिकों ने पंचायत प्रतिनिधियों के नेतृत्व में विरोध जताया है। पंचायत प्रतिनिधियों ने लिखित पत्र जिला उपायुक्त व स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव को देकर नपा क्षेत्र में शामिल न करने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार स्थानीय नगरपालिका का दायरा लगभग 3 किलोमीटर तक फैला हुआ है जिसकी जनसंख्या 8000 तो मतदाताओं की संख्या 6300 है।
कुल 14 वार्ड स्थापित है लेकिन अब सरकार ने शहरी निकाय नगरपालिका अधिनियम 1973 का 24 की धारा 4 व उपधारा 3 की शक्तियों का प्रयोग करते हुए खोड़, उनिन्दा, धनौन्दा, नांगल, सैदपुर, नीरपुर राजपूत, तोबड़ा और फतेहपुर गांव को नपा क्षेत्र में शामिल किया है।
बताया जाता है कि इससे नपा क्षेत्र का दायरा 3 किलोमीटर से बढ़कर 6 किलोमीटर का हो जाएगा। यह सभी गांव अटेली नपा क्षेत्र के चारों तरफ 2 से 3 दो किलोमीटर की दूरी पर स्थापित है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार नपा क्षेत्र की जनसंख्या इन आठ गांवों के शामिल होने से 25 हजार के लगभग होगी। अभी तक यह गांव खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में सम्मिलित थे जिसके चलते उनकी संख्या 43 थी लेकिन आठ गांव नपा में जाने से उनकी संख्या 35 होगी।
गांवों की सूची - मतदाता - जनसंख्या
खोड़ - 2500-5000
सैदपुर -3200-5500
उनिन्दा -900- 1700
धनोन्दा-1100- 2250
नीरपुर राजपूत -590- 1200
नागंल-1450-2600
फतनी-1150- 2200
तोबडा -680-1300