फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   79 students selected from the district will appear for Level-2 exam

Mahendragarh-Narnaul News: जिले से चयनित 79 विद्यार्थी देंगे लेवल-2 की परीक्षा

Thu, 13 Mar 2025 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 13 Mar 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
79 students selected from the district will appear for Level-2 exam
फोटो नंबर-07यश। छात्र
नारनौल। जिले में 5 फरवरी को आयोजित सुपर 100 लेवल-1 का परीक्षा परिणाम वीरवार को जारी हुआ। परिणाम में महेंद्रगढ़ जिले के 79 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। इनमें से 37 छात्र और 42 छात्राएं है। अब ये विद्यार्थी सुपर 100 लेवल-2 की परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

परीक्षा में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धोलेडा की वंशिका और यश ने जिलास्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। हरियाणा सरकार एवं शिक्षा विभाग के द्वारा वर्ष 2018 में शुरू किए गए सुपर-100 कार्यक्रम का उद्देश्य 11वीं और 12वीं विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को आईआईटी और मेडिकल की निशुल्क कोचिंग प्रदान करना है। इस कार्यक्रम ने पिछले वर्ष 160 से अधिक छात्रों को आईआईटी, एनआईटी और सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश दिलाने में सफलता प्राप्त करवाई है।
विज्ञापन

सुपर 100 कार्यक्रम के तहत आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को निशुल्क परीक्षा की तैयारी करने का मौका मिलता है। इस योजना के तहत सरकार का प्रयास है कि सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर कर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें। सुपर 100 में चयनित विद्यार्थियों को विकल्प फाउंडेशन द्वारा आवासीय कोचिंग दी जाएगी। विद्यार्थियों को रहने और खाने की सुविधा भी शिक्षा विभाग की तरफ से मुहैया करवाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुपर 100 बैच 2025-27 लेवल-1 की परीक्षा 5 फरवरी 2025 को हुई थी। जिले के 1645 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 1186 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी थी। परीक्षा में 50 प्रश्न पूछे गए थे। प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का था। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 01 अंक की नेगेटिव मार्किंग की गई। प्रश्न पत्र में कक्षा 6 से कक्षा 10 के गणित विषय से प्रश्न पूछे गए थे।
जिला विज्ञान विशेषज्ञ रविंद्र कुमार ने बताया कि सुपर-100 लेवल-1 की परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों की लेवल-2 की परीक्षा 5 अप्रैल को होगी। लेवल 2 की परीक्षा का परिणाम 30 अप्रैल को जारी होगा और चयनित विद्यार्थियों की कक्षाएं 5 मई से शुरू होगी ।
सुपर 100 लेवल-2 की परीक्षा के लिए सभी चयनित विद्यार्थी 3 दिनों के लिए विकल्प फाउंडेशन के कुरुक्षेत्र स्थित परिसर में उपस्थित रहेंगे। जहां उन्हें गणित और विज्ञान के विषयों का अध्ययन कराया जाएगा। वहीं आखिरी दिन एक परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस प्रक्रिया के दौरान कक्षाओं के साथ-साथ विद्यार्थियों के व्यवहार पर भी शिक्षकों की नजर रहेगी। इस लेवल-2 परीक्षा का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों की परीक्षा लेना ही नहीं, बल्कि उनके व्यवहार और शिक्षा के प्रति समर्पण को परखना भी है।

इंसेट

सुपर 100 बैच 2025-27 का हिस्सा बनेंगे
जिला शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि राजकीय विद्यालयों में दसवीं कक्षा में पढ़ रहे छात्र/छात्राएं जिन्होंने अपना रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन किया था। उन्होंने लेवल-1 की परीक्षा दी थी। लेवल 2 में चयन होने पर वे छात्र/छात्राएं जो ग्यारहवीं कक्षा में विज्ञान विषय चुनेंगें। उनको इस योजना के तहत मुफ्त आईआईटी और मेडिकल के लिए कोचिंग दीजाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed