फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   7575 children vaccinated in 37 schools of the district

जिले के 37 स्कूलों में आज 7575 बच्चों को लगाए कोविड के टीके

Wed, 05 Jan 2022 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
7575 children vaccinated in 37 schools of the district
स्कूलों में 15 से 17 साल तक के बच्चों को कोरोनारोधी वैक्सीन का टीकाकरण किया जा रहा है। बुधवार को जिले के लगभग 37 स्कूलों में 7575 कोविड के टीके लगाए गए।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि अब तक जिले में 15 से 17 साल तक के कुल 13029 बच्चों को टीका लगाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि 6 जनवरी को जिले के लगभग 50 स्कूलों में कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई जाएगी। जिले में 15 से 17 साल के लगभग 55788 बच्चे हैं जिनको 10 जनवरी तक कोविड के टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि ओमिक्रॉन वायरस/ कोरोना से बचने का एक मात्र उपाय कोई है तो वो है टीकाकरण, इसलिए आमजन स्वयं व अपने 15 साल से 17 साल तक के बच्चों का जल्द से जल्द अपने नजदीकी स्कूल व स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण करवाएं।
विज्ञापन

उप सिविल सर्जन (प्रतिरक्षण) डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि अब तक जिले में कुल 1143102 टीके लगाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि 652257 लोगों को पहली डोज तथा 490845 लोगों को दूसरी डोज के टीके लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed