{"_id":"687151d358e7e67f650053e6","slug":"75-quintals-less-wheat-was-found-in-ration-depot-than-the-stock-narnol-news-c-203-1-sroh1010-118419-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: राशन डिपो में स्टॉक से 75 क्विंटल कम मिला गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: राशन डिपो में स्टॉक से 75 क्विंटल कम मिला गेहूं
Fri, 11 Jul 2025 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 11 Jul 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:68- गांव बैरावास में राशन डिपो पर छापेमारी करती खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम--स्रोत-
महेंद्रगढ़। खाद्य आपूर्ति विभाग ने दो दिनों के दौरान दो गांवों के डिपो का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टॉक से करीब 75 क्विंटल गेहूं कम मिला।
विभागीय टीम ने बुधवार को गांव बैरावास और वीरवार को गांव दुलोठ में डिपो के स्टॉक की जांच की थी। टीम की ओर से इस जांच के दौरान डिपो धारकों द्वारा बरती जा रही अनियमितता सामने आई है। खाद्य आपूर्ति विभाग महेंद्रगढ़ की कार्यकारी प्रभारी निरीक्षक बिरमा देवी ने बताया कि गांव बैरावास के डिपो पर जांच के दौरान 45 क्विंटल गेहूं स्टॉक से कम पाया गया।
डिपो होल्डर शक्ति सिंह मौके पर मौजूद नहीं था। टीम ने कॉल कर मौके पर भी बुलाया, लेकिन वह नहीं पहुंचा। जब टीम डिपो पर पहुंची तो मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था। इसके बाद डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाकर ताला खुलवाया गया। वहीं वीरवार को गांव दुलोठ के डिपो की जांच की गई।
जांच में सामने आया कि दुलोठ डिपो पर भी 30 क्विंटल गेहूं कम पाया गया। जांच टीम के अनुसार, मशीन रिकॉर्ड के हिसाब से यह कमी दर्ज की गई है। वहीं डिपो होल्डर ने कहा कि यह गेहूं दूसरी जगह रखा हुआ है, लेकिन अधिकारियों ने बताया कि न तो डिपो धारक की ओर से कभी इसकी सूचना दी और न ही किसी तरह की लिखित या मौखिक अनुमति ली गई थी। फिलहाल टीम की ओर से दोनों डिपो की सप्लाई रोक दी गई है। साथ ही रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।