फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   अटेली विस की चुनावी पार्टियों को दिया प्रशिक्षण

अटेली विस की चुनावी पार्टियों को दिया प्रशिक्षण

Tue, 07 May 2019 12:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
अटेली विस की चुनावी पार्टियों को दिया प्रशिक्षण
नारनौल। लोकसभा आम चुनाव को पारदर्शी व शांतिपूर्ण करवाने के लिए सोमवार को अटेली विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियों को स्थानीय सभागार में ईवीएम व चुनाव से संबंधित प्रक्रिया का प्रशिक्षण करवाया। इस दौरान पार्टियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से सारी प्रक्रिया की वीडियो दिखाई गई। अटेली के सहायक निर्वाचन अधिकारी व एडीसी विक्रम सिंह ने चुनाव अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस बार पहली बार ईवीएम के साथ वीवी पैट का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके लिए जरूरी है कि सभी चुनावी पार्टियां इन मशीनों की बारीकियों को अच्छी तरह से समझ ले। इस संबंध में यू-ट्यूब पर वीडियो उपलब्ध हैं। इनको कई बार देखें ताकि चुनाव से संबंधित हर तरह की प्रक्रिया से आप पूरी तरह से वाकिफ हों। उन्होंने कहा कि सभी पीठासीन अधिकारियों को एक बुकलेट दी जाएगी। सभी पार्टियों को 11 मई को चुनावी सामग्री लेनी है। 12 मई चुनाव के बाद जमा करवानी है। एडीसी ने स्पष्ट किया कि कोई भी पार्टी 11 व 12 मई को अपना वाहन इस्तेमाल नहीं करेगा। जिला प्रशासन द्वारा मुहैया कराए गए वाहन में ही जाएंगे। अगर कोई भी अधिकारी इस दौरान गायब मिलता है तो सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

एडीसी ने कहा कि सभी पार्टियां बूथ पर पहुंचने के बाद वहां पर आवश्यक सुविधाओं आदि का निरीक्षण करें। पहले ही दिन मशीनें आदि रखने की व्यवस्था देख लें ताकि अगले दिन सुबह किसी प्रकार की परेशानी न हो। वीवीपैट को ले जाते समय सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed