{"_id":"5cc9e309bdec22075875fb11","slug":"71556734729-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘पेयजल का डाटा ऑनलाइन कराएं उपभोक्ता’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘पेयजल का डाटा ऑनलाइन कराएं उपभोक्ता’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के तहत किए जा रहे ऑनलाइन सर्वे व ग्रामीण जल संरक्षण अभियान के कार्य समीक्षा के लिए बुधवार को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यालय में मीटिंग हुई। मीटिंग में ऑनलाइन सर्वे व ग्रामीण जल संरक्षण अभियान के कार्य की समीक्षा की गई। साथ ही अभियान की सफलता को लेकर आगामी रणनीति भी तैयार की गई।
जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन के जिला सलाहकार मंगतुराम सरसवा ने कहा कि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन व सक्षम युवाओं के सहयोग से चलाए जा रहा है। ग्रामीण जल संरक्षण अभियान व राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के तहत किए जा रहे ऑनलाइन सर्वे के दौरान टीमें घर-घर जाकर पेयजल संबंधी डाटा एकत्रित कर रही हैं। साथ ही सभी घरों का पेयजल संबंधी डाटा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की वेबसाइट पर अपलोड भी किया जा रहा है। सभी उपभोक्ताओं को ऑनलाइन सर्वे में शामिल होकर अपने-अपने घरों का पेयजल संबंधी डाटा ऑनलाइन करवाना चाहिए। जिससे पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाकर सभी को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध करवाया जा सके। इस दौरान पानी जांच की विभिन्न विधियों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही स्टाफ सदस्यों को पानी जांच की विभिन्न विधियों के बारे में विस्तार से बताया गया।
पानी जांच के लिए वितरित होंगी किट
मंगतुराम सरसवा ने कहा कि सर्वे के दौरान पानी जांच के लिए किट भी वितरित की जाएगी। साथ ही जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन के खंड संसाधन संयोजक नलकूपों की जांच करेंगे। इसके अलावा स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में भी पानी की जांच की जाएगी। अधीक्षक अभियंता ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के ऑनलाइन सर्वे में सभी पेयजल उपभोक्ताओं को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करवाते हुए अपना पेयजल डाटा ऑनलाइन करवाना है। कोई उपभोक्ता इस कार्य में सहयोग या भागीदारी नहीं करता है तो भविष्य में उसे परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
इन गांवों में फिलहाल चल रहा कार्य
राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के तहत फिलहाल डेरोली जाट, जौनावास, बैरावास, बसई, पायगा, आदलपुर, लावण, चितलांग, डुलाना, माजरा खुर्द, कौथल कलां, रिवासा, डालनवास, सतनाली, बूढ़वाल, शहबाजपुर, इकबालपुर नंगली, भोजावास (नांगल चौधरी), ईस्लामपुरा, तलोट, करीरा, रसूलपुर, रामबास, भोजावास (कनीना), झगड़ौली, पड़तल, लहरोदा, भूषण खुर्द, खामपुरा, बड़कोदा, सिलारपुर महता, कोरियावास, कुतबापुर, नसीबपुर, मंढ़ाणा, जाखनी, फतेहपुर, अटाली, बिहाली, कांटी, रामपुरा, भोड़ी, कारिया, सराय बहादुर नगर, बाछौद, गुजरवास, आजम नगर, दौंगड़ा अहीर, कमानिया, नांगल पीपा, सलीमपुर, दनचौली गांवों का पेयजल संबंधी डाटा ऑनलाइन किया जा रहा है।