फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   फाल्ट आने से दस हजार शहरवासी रहे अंधेरे में

फाल्ट आने से दस हजार शहरवासी रहे अंधेरे में

Tue, 16 Apr 2019 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
फाल्ट आने से दस हजार शहरवासी रहे अंधेरे में
महेंद्रगढ़। तेज आंधी के कारण शहर के सिटी-2 एरिया में रात को आठ घंटे बिजली बाधित रही। रात भर बिजली निगम के चार कर्मचारी फाल्ट ढूंढते रहे। सुबह आठ बजे बिजली कर्मियों को पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास इंसुलेटर खराब मिला। सुबह साढ़े आठ बजे बिजली बहाल हो पाई। दोपहर तीन बजे आई बरसात के बाद दोबारा से शहर की आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

सोमवार देर रात करीब दस बजे तेज आंधी आई थी। आंधी के बाद मामूली बारिश भी हुई थी। आंधी को देखकर सब स्टेशन से बिजली को एहतियात के तौर पर बंद किया गया था। आंधी जाने के बाद एक बार थोड़ी देर के लिए बिजली आई थी। रात 11 बजे सिटी-2 एरिया की बिजली गुल हो गई थी। बिजली जाने के बाद बिजली निगम के कर्मचारी रात भर फॉल्ट ही ढूंढते रहे। करीब 9 घंटे बाद सुबह आठ बजे पंचमुखी हनुुमान मंदिर के पास एक इंसुलेटर खराब मिला। साढ़े आठ बजे बिजली बहाल की गई। बिजली गुल होने से पूरी रात आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रात भर गायब रही बिजली में इनवर्टर जवाब दे गए। मंगलवार दोपहर बाद साढे़ तीन बजे दोबारा से तेज हवाओं के बाद बारिश आई। बिजली लाइन में खराबी आने के कारण सिटी तीन एरिया की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली निगम के कर्मचारी देर शाम तक फाल्ट को नहीं खोज पाए।
विज्ञापन


इन मोहल्लों में रही लाइट गुल
बिजली निगम ने शहर को तीन एरिया सिटी-1, सिटी-2, सिटी-3 में बांटा हुआ है। इनमें एरिया सिटी-2 में बिजली गुल रही थी। लगभग एक दर्जन से अधिक मोहल्ला ढाणियों के लगभग दस हजार से अधिक लोगों को गर्मी से परेशानी उठानी पड़ी। बिजली गायब रहने से मोहल्ला खोजावाड़ा, वाल्मीकि, नया खटीकान, बास, सैनीपुरा, शिव कॉलोनी, गंगादेवी आंखों अस्पताल, ढाणी मंडीवाली, ढाणी गुर्जरों वाली, देवनगर रोड, मोहल्ला भूरीवाल, नाथूवाला, चौक, कोका बंगड़ी, दर्जियान गली आदि स्थानों की बिजली गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिटी तीन में दो घंटे रही बिजली बाधित
मंगलवार को दोपहर के समय सिटी-3 में दिन के समय दो घंटे बिजली बाधित रही। एक छोटे से फाल्ट के कारण दो घंटे बिजली बाधित रही। यह फाल्ट सब स्टेशन कार्यालय की आंखों के नीचे राव तुलाराम चौक पर एक बॉक्स में था। इस फाल्ट को ढूंढने में भी कर्मचारियों ने दो घंटे लगा दिए।


रात को लाइन चेक करने में दिक्कत अकारण फाल्ट ढूंढने में समय लगता है। रात को चार कर्मचारियों की ड्यूटी रहती है। सभी कर्मचारी फाल्ट चेक करने में लगे हुए थे। सुबह फाल्ट मिलने पर ठीक कर दिया गया था।
-बुधराम पंवार, उपमंडल अभियंता, बिजली निगम महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed