फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   एसडीओ के आश्वासन पर बीएसएनएल आउटसोर्सिंग कर्मियों की हड़ताल खत्म

एसडीओ के आश्वासन पर बीएसएनएल आउटसोर्सिंग कर्मियों की हड़ताल खत्म

Sun, 07 Apr 2019 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
एसडीओ के आश्वासन पर बीएसएनएल आउटसोर्सिंग कर्मियों की हड़ताल खत्म
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। बकाया वेतन की मांग को लेकर आउट सोर्सिंग पर लगे बीएसएनएल कर्मचारियों ने शनिवार को पांचवें दिन विभाग के एसडीओ के आश्वासन के बाद हड़ताल समाप्त कर दी है। विभाग के एसडीओटी भूपेंद्र सिंह ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि सोमवार को एक माह और अप्रैल में तीन बार उनके खातों में वेतन डाल दिया जाएगा। एसडीओ के आश्वासन के बाद हड़ताली कर्मचारियों ने सोमवार को काम पर लोटने का आह्वान किया।
कर्मचारियों के चार दिन से हड़ताल पर जाने के कारण उपभोक्ताओं की करीब 100 शिकायत भी पेंडिंग थी। खंड महेंद्रगढ़-कनीना सहित ग्रामीण क्षेत्रों के लगभग 87 कर्मचारियों के हड़ताल पर होने के कारण शहर के साथ-साथ ग्रामीण उपभोक्ताओं को परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा था। चार अप्रैल को कर्मचारियों ने विभाग के एसडीओ भूपेंद्र सिंह, डिस्टिक टेलिकॉम इंजीनियर महेंद्र सिंह खन्ना से शीघ्र वेतन दिलाने की मांग की थी। जिस पर अधिकारियों ने सोमवार तक का समय मांगा था। यूनियन के प्रधान मुकेश ने बताया कि यदि अप्रैल माह में वेतन उनके खातों में नहीं डाला गया तो पुन: हड़ताल पर जाएंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर सोमवीर, देवेंद्र, कुलदीप, विक्रम, संदीप, संजय कुमार, धर्मेंद्र, राजू, पंकज, रामबिलास, विरेंद्र, सज्जन, शेर सिंह, रण सिंह, संजय, बाबूलाल, सुरेश, रामबच्चन, नरेंद्र, रतन, महाबीर, मनोज, धर्मबीर, श्योराज, धर्मेंद्र, संजय कुमार, महाबीर सिंह, करतार कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed