{"_id":"5c6c510abdec22738442b815","slug":"71550602506-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों ने लिया रैली स्थल का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों ने लिया रैली स्थल का जायजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। गांव खुडाना में 24 फरवरी होने वाली विकास रैली को लेकर अधिकारियों का रैली स्थल का जायजा लेने का काम शुरू हो गया है। मंगलवार को एसडीएम विनेश कुमार रैली स्थल पहुंचे। एसडीएम ने रैली स्थल का जायजा लिया था। संबंधित अधिकारियों को पार्किंग, स्टेज, साफ-सफाई, रास्ता, हैली पेड बनाने की जिम्मेवारी सौंपी गई।
गांव खुडाना के सरंपच प्रतिनिधि ओमपाल ठेकेदार एवं भाजपा युवा मोर्चा पाली मंडल के अध्यक्ष मंजीत तंवर ने बताया कि सुबह डीएसपी सतेंद्र कुमार रैली स्थल पहुंचे थे। इसके बाद एसडीएम विनेश कुमार, पीडब्ल्यूडी के एसडीओ गजेंद्र सिंह, एचएसआईआईडीसी के अधिकारी भी रैली स्थल पर पहुंचे। एसडीएम विनेश कुमार ने रैली स्थल का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समय पर हैलीपेड, पार्किंग, साफ-सफाई, करवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर पूर्व सरपंच नरेंद्र, बिजेंद्र तथा गांव के अन्य लोग भी उपस्थित थे।
बता दें कि इस बार मुख्यमंत्री मनोहर लाल की रैली गांव खुडाना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित की जाएगी। खेल मैदान के पास ही हैलीपेड बनाया जाएगा और उसके आसपास ही पार्किंग की सुविधा भी होगी। इस दिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल आईएमटी की आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा अन्य विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे।