{"_id":"5c194420bdec2257162f9fb2","slug":"71545159712-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैन बसेरों की बदलेगी सूरत,बेड समेत सभी सुविधाए होगी उपलब्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैन बसेरों की बदलेगी सूरत,बेड समेत सभी सुविधाए होगी उपलब्ध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। शहर के दोनों रैन बसेरों को करीब 15 दिन में मॉडर्न रूप दिया जाएगा। रैन बसेरों में ठहरने वाले बेसहारा लोगों को सोने के लिए बेड, नहाने के लिए गर्म पानी और पीने के लिए आरओ पानी उपलब्ध होगा। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। इन सब पर करीब 14 लाख रुपये खर्च होंगे।
नगर परिषद की ओर से शहर में बस स्टैंड और अस्पताल के रैन बसेरे संचालित किए जा रहे हैं। शहरी परियोजना अधिकारी राकेश ने बताया कि साइज के हिसाब से बेड का डिजाइन बनकर तैयार है। उन्होंने बताया कि इसके लिए डीसी के नेतृत्व में एक कमेटी बनी है। कमेटी इस डिजाइन को फाइनल करेगी। इसके बाद रैन बसेरों में बेड उपलब्ध कराया जाएगा। बस स्टैंड स्थित रैन बसेरे में 21 बेड और नागरिक अस्पताल के पास स्थित रैन बसेरे में 15 बेड होेंगे। इसके अलावा अग्निशमन यंत्र, सीसीटीवी सिस्टम, 25 लीटर का वाटर हीटर, आरओ और फर्स्ट एड बॉक्स की सुविधा उपलब्ध होगी। महिला-पुरुष वार्ड, शौचालय के साथ ही अन्य सुविधा के लिए विशेष प्रकार के बोर्ड बनाए जा रहे हैं। रैन बसेरे के दिशा सूचक स्टील के बोर्ड मेन रोड पर लगाए जाएंगे। अभी फ्लेक्स बोर्ड लगे हैं। अधिकारी ने कहा कि उनका प्रयास होगा कि अगले 10-15 दिन में सभी सुविधाएं रैन बसेरों में उपल्ब्ध हो जाएं। रैन बसेरों का एक हिस्सा महिलाओं के लिए आरक्षित हेगा।
बता दें कि अमर उजाला ने 17 दिसंबर को पारा 4.5, बेसहारा कहां गुजारें रात, रैन बसेरे पर लगा है ताला नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। जिसके बाद नपा अधिकारी रैन बसेरों को बेहतर करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
------------
एक रैन बसेरे में चार सीसीटीवी लगेंगे
सुरक्षा की दृष्टि से रैन बसेरे में आने वाले लोगों पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। एक रैन बसेरे में चार सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कैमरे एक मेगा पिक्सल के होंगे। रिकॉर्डिंग स्टोरेज एक सप्ताह तक होगी। एक कमरे में टीवी स्क्रीन पर बसेरे में आने वाले लोगों के बारे में जानकारी मिलती रहेगी।
दोनों रैन बसेरों में सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होगी। इस पर करीब 14 लाख रुपये खर्च होंगे। नपा एक टीम का गठन करेगी जो सड़क पर सो रहे लोगों को रैन बसेरे तक लेकर आएगी।
भारती सैनी,चेयरमैन,नप नारनौल।
--------------------
2.5 डिग्री पहुंचा तापमान
पिछले चार-पांच दिनों से पारा चार-पांच डिग्री चल रहा था। मंगलवार को न्यूनतम तापमान और गिरकर 2.5 डिग्री पर आ गया। अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार की रात अब तक की सबसे ठंडी रात रही सुबह मैदानों व खेतों में फसलों व घास पर सफेद पाले की चादर भी बिछी नजर आई।