फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   चार वर्ष बीतने के बाद भी पूर्व सैनिकों के आशियाने का सपना नहीं हुआ पूरा

चार वर्ष बीतने के बाद भी पूर्व सैनिकों के आशियाने का सपना नहीं हुआ पूरा

Sun, 05 Aug 2018 01:05 AM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
चार वर्ष बीतने के बाद भी पूर्व सैनिकों के आशियाने का सपना नहीं हुआ पूरा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। जिले के पूर्व सैनिकों ने सपना देखा था कि उनका भी अपना आशियाना होगा। उनको किराए के मकान से छुटकारा मिल जाएगा। इसी के चलते भूतपूर्व सैनिकों ने हाउसिंग बोर्ड हरियाणा महेंद्रगढ़ में आवेदन किया था। इनमें 1380 सैनिक, भूतपूर्व सैनिक और वीरागंनाओं का ड्रा निकाला था। ड्रा निकलने पर उनको अपार खुशी हुई थी कि अब उनका अपना आशियाना होगा। लेकिन सरकार की बेरुखी के कारण अभी तक सैनिकों के फ्लैट दो साल बाद भी नहीं बन पाए। अगर हाउसिंग बोर्ड की प्रोसेस ऐसे ही चलती रही तो आशियाने का सपना पूर्व सैनिकों के लिए महज सपना ही बनकर ही रह जाएगा। दो वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक हाउसिंग बोर्ड की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। जबकि पूर्व सैनिक दो किश्तों में लगभग पांच लाख रुपये हाउसिंग बोर्ड के पास जमा करवा चुके हैं। सैनिकों को अभी तक यही नहीं पता की फ्लैट कब बनेंगे, कब नहीं। ये फ्लैट महेंद्रगढ़ के गांव खायरा के पास बनने है।

फरवरी 2014 में निकले थे फार्म
भूतपूर्व सैनिक सत्यनारायण और हरनाम सिंह ने बताया कि हुड्डा सरकार ने हरियाण हाउसिंग बोर्ड के माध्यम से महेंद्रगढ़ सहित 11 स्थानों पर फार्म निकाले थे। फार्म 17 फरवरी 2014 से 15 मई 2014 तक भरे गए थे। ये फार्म केवल सैनिक, भूतपूर्व सैनिक और सैनिकों की विधवाएं ही भर सकती थी। इसके बाद 31 दिसंबर को बोर्ड ने ड्रा निकाला। इनमें 1380 सैनिक, भूतपूर्व सैनिक और सैनिकों की विधवाओं का नंबर आया था। इनके रुपये किश्तों में देने थे, पहली किश्त कम कीमत की भरनी थी। सभी सैनिकों ने अपनी पहली और दूसरी किश्त के लगभग 4.74 लाख रुपये भर दिए थे। लेकिन आज भी भूतपूर्व सैनिक फ्लैटों के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


आठ एकड़ में बनेंगी 8 मंजिला दो इमारत
हाउंसिंग बोर्ड हरियाणा ने महेंद्रगढ़ के गांव खायरा के पास आठ एकड़ भूमि में 9 मंजिला बिल्डिंग बनाएगा। प्रत्येक बिल्डिंग में 680 फ्लैट्स होंगे। फ्लेट्स-ए 729 वर्ग फुट जगह में बनाया जाएगा, जिसमें एक ड्राइंग रूम, दो बेड रूम, किचन, टॉयलेट, बाथरूम, पूजा घर, स्टोर और सामने की बालकॉनी बनाई जाएगी। फ्लेटस-बी 600 वर्ग फीट में बनाया जाएगा। इसमें भी लेट-ए-वाली सुविधाएं होगी। ए कैटेगिरी की कीमत 19.30 लाख रुपये प्रति फ्लैट थी। जबकि बी कैटेगिरी फ्लैट की कीमत 16.10 रुपये थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं मिला आरटीआई का जवाब
पूर्व सैनिक सत्यनारायण ने बताया कि उन्होंने हाउंसिंग बोर्ड में दो महीने पहले एक आरटीआई भी लगाई थी। उन्होंने बताया कि आरटीआई के माध्यम से वो जानना चाहते थे कि फ्लैट कब बनने शुरू होंगे, बनेंगे या नहीं बनेंगे। कब तक बनेगें। नहीं बनेंगे उनके पैसे ब्याज सहित मिलेंगे या नहीं। उन्होंने बताया कि आरटीआई को लगाए दो महीना बीत चुके है अभी तक कोई जवाब नहीं आया।


वर्जन
उक्त हाउसिंग बोर्ड हुड्डा सरकार के समय का है। फ्लैट्स बनाने के लिए दस एकड़ जमीन चाहिए थी। परंतु महेंद्रगढ़ में साढ़े सात एकड़ जमीन है। अभी अगले महीने एचएसएसबी और हाउसिंग बोर्ड की मीटिंग है। उस मीटिंग में इस मामले को उठाएंगे।
- जवाहर यादव, हाउसिंग बोर्ड चेयरमैन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed