{"_id":"5b47aa3a4f1c1b05278b63a6","slug":"71531423290-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतनाली में 11 करोड़ रुपये से डाली जाएगी सीवरेज लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतनाली में 11 करोड़ रुपये से डाली जाएगी सीवरेज लाइन
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। उपमंडल के गांव सतानाली के ग्रामीणों को जल्द ही सीवरेज लाइन की सुविधा मिलेगी। प्रदेश सरकार ने सीवरेज लाइन के लिए लगभग 11 करोड़ रुपये बजट के मंजूर कर दिए हैं। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अब इस की टेंडर प्रक्रिया में लगा हुआ है। विभाग के अनुसार टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के एक महीने बाद सीवरेज पर काम शुरू कर दिया जाएगा। सीवरेज लाइन डल जाने के बाद सतनाली गांव के लगभग 15 हजार ग्रामीणों को फायदा होगा।
बता दें कि सरकार द्वारा महा ग्राम योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत गांवों में सीवरेज लाइन डाली जाएगी। सरकार ने प्रथम चरण में प्रदेश के दस हजार से अधिक आबादी वाले गांवों को इस योजना में शामिल किया गया है। महेंद्रगढ़ जिले में एक मात्र गांव सतनाली को इस योजना में शामिल किया गया है। सीवरेज लाइन बिछने के बाद गांव के विभिन्न स्थानों पर भरे जाने वाले दूषित पानी से मुक्ति मिलेगी। इसके अलावा नालियों एवं बरसात के पानी का निकास भी होगा।
2011 की जनगणना अनुसार चिह्नित किए गांव
जिले के सभी शहर एवं कस्बों में सीवरेज लाइन पहली ही डाली जा चुकी हैं। 2011 की जनगणना के अनुसार सतनाली ही एक मात्र गांव है जिसकी जनसंख्या दस हजार से अधिक है। वर्तमान में जिले में 10 हजार से अधिक आबादी वाले एक दर्जन से अधिक गांव हैं। किंतु आंकड़ों से पता चलता है कि 2011 की जनसंख्या अनुसार ही सरकार ने गांवों का चयन किया है। इसी गांव को उप तहसील का दर्जा भी दिया हुआ है।
विज्ञापन
15 हजार लोगों को मिलेगा फायदा
सतनाली को उप तहसील का दर्जा मिला है। कस्बे में 20 वार्ड हैं। इन वार्डों में लगभग 15 हजार लोग रहते हैं। जबकि आठ हजार वोट हैं। कस्बे में लगभग 700 छोटी बड़ी दुकानें भी हैं। सीवरेज डल जाने के बाद सभी लोगों को फायदा मिलेगा।
वर्जन
सरकार द्वारा चलाई जा रही महा ग्राम योजना सराहनीय है। सीवरेज लाइन बिछने के बाद सतनाली के ग्रामीणों को काफी फायदा होगा। नालियों के नाम पर जो झगड़े होते हैं वो भी बंद हो जाएंगे तथा सफाई भी दुरुस्त रहेगी।
- उदय सिंह, सतनाली सरपंच के प्रतिनिधि।
वर्जन
सरकार द्वारा महा ग्राम योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत दस हजार आबादी वाले गांव में सीवरेज लाइन डाली जानी है। महेंद्रगढ़ जिले से एक मात्र गांव सतनाली को इसमें शामिल किया गया है। विभाग की ओर से सीवरेज लाइन बजट मंजूर हो चुका है और टेंडर प्रक्रिया जारी है।
- राकेश कुमार, एसई, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग।