फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   सीटीपीटी यूनिट फटने से पॉवर हाऊस में लगी आग, 16 घंटे बाधित रही बिजली

सीटीपीटी यूनिट फटने से पॉवर हाऊस में लगी आग, 16 घंटे बाधित रही बिजली

Wed, 27 Jun 2018 12:29 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
सीटीपीटी यूनिट फटने से पॉवर हाऊस में लगी आग, 16 घंटे बाधित रही बिजली
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। राव तुलाराम चौक स्थित पावर हाउस में सीटीपीटी यूनिट सोमवार रात तकनीकी फाल्ट के चलते फट गई, जिससे उसका तेल चारों तरफ फैल गया। चिंगारी से लगी आग भी चारों ओर फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने फायर गैस सिलिंडर से करीब 15-20 मिनट बाद आग पर काबू पाया। इस कारण आधा शहर लगभग साढ़े 16 घंटे बिजली बाधित रही। जबकि ग्रामीण क्षेत्र को दूसरे फीडर में डालकर सुबह 12 घंटे बाद चालू की गई थी। फाल्ट के कारण शहरवासियों को रात छत पर बितानी पड़ी। बिजली नहीं आने पर लोगों ने परेशानी का सामान करना पड़ा। सोमवार रात 8:30 बजे गुल हुई बिजली मंगलवार दोपहर एक बजे सुचारु हो पाई है। बताया जाता है कि इससे निगम को लगभग 2.50 लाख रुपये का नुकसान हो गया।

आग लगने से मचा हड़कंप
रात को पावर हाउस में आग लगने से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कर्मचारी फायर गैस सिलेंडर लेकर आग की ओर दौड़े और आग बुझाने में जुट गए। लगभग 20 मिनट बाद आग पर काबू पाया। आग को बुझाने में 50 किलोग्राम के तीन फायर गैस सिलेंडरों का प्रयोग किया गया। तब तक छह मोटी केबल और एक सीटीपीटी जल कर राख हो गई। रात को लाइट गुल हो जाने पर बिजली निगम ने रेवाड़ी से एम एंड पी की टीम बुलाई। लगभग 15 कर्मचारी इसको ठीक करने में लगे रहे। निगम के कर्मचारियों ने दावा किया पूरी रात से 15 कर्मचारी बिजली ठीक करने को लगे हुए हैं। सुबह साढ़े पांच बजे एक बार बिजली की सप्लाई चालू कर दी थी। उसके बाद दोबारा फाल्ट हुआ है। हकीकत यह है कि बिजली सुबह पांच बजे चालू नहीं हो पाई रात की गई बिजली मंगलवार को एक बजे चालू की गई थी।
विज्ञापन


ये फीडर रहे बंद:
सीटीपीटी फट जाने से शहर की सीटी-2, जाटवास, जासावास, बवानिया फीडर बंद रहे। शहर को सीटी-1, सीटी-2 तथा सीटी-3 भागों में बांटा गया है। सीटी-2 के अंतर्गत लगभग आधार शहर आता है। इस फीडर के अंतर्गत मोहल्ला चौक, भूरीवाल, कोकाबंगड़ी, चामधेड़ा रोड़, गुर्जरों की ढाणी, मंडीवाली ढाणी, शिव कॉलोनी, मूर्ति नगर, सैनी पुरा, तिवाडिय़ान, खटीकान, खोजावाड़ा, वाल्मीकि आदि मोहल्लों की बिजली गायब थी। निगम के कर्मचारियों के अनुसार गांव जाटवास, जासावास, बवानिया के फीडर भी बंद थे, जिनको सुबह दूसरे फीडर से चालू कर दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छत पर बिताई लोगों ने रात
रात को बिजली गुल हो जाने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। शहरवासियों को पूरी रात छत पर गुजारनी पड़ी तथा मच्छरों के आतंक को सहना पड़ा। लाइट नहीं आने पर इनवर्टर, बैटरी तथा मोबाइल ठप हो गए। इसके अलावा पानी की सप्लाई नहीं आने के कारण पानी की किल्लत भी बढ़ गई। लोगों को पानी टैंकर गिरवाना पड़ा तथा कुछ लोगों को दूर से पानी लाना पड़ा।


वर्जन
रात को पावर हाउस में फाल्ट आ गया था। जिस कारण बिजली सप्लाई बाधित रही। मंगलवार अलसुबह फाल्ट को ठीक भी कर दिया गया था, किंतु दोबारा फाल्ट हो गया दोपहर में फाल्ट ठीक कर दिया गया था।
- बुधराम पंवार, एक्सईएन, सब डिविजन महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed