फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   जनता बताये, कितना लाभ हुआ है केंद्र की योजनाओं का

जनता बताये, कितना लाभ हुआ है केंद्र की योजनाओं का

Mon, 07 May 2018 12:25 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
जनता बताये, कितना लाभ हुआ है केंद्र की योजनाओं का
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल।
केंद्रीय योजना एवं रसायन उर्वरक मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शाख और जनता के साथ से भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत के साथ देश की जिम्मेदारी मिली थी। चार वर्ष में इस जिम्मेदारी को हम कितना निभा पाए हैं और सरकार की योजनाएं लोगों तक कितनी पहुंची हैं, इस बात का सुझाव इस इलाके के लोग mpgurugram.gmail पर भेजने का काम करें ताकि सही स्थिति का पता चल सके। वे रविवार को गांव दौंगड़ा अहीर में विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी है कि वे इस बात का पता लगाएं कि सरकार की योजनाओं का कितना लाभ लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि वन रैंक वन पेंशन से कितना लाभ सैनिकों को हुआ है। उज्ज्वला योजना से महिलाओं को कितना लाभ हुआ है, कितने राष्ट्रीय राजमार्ग तैयार हुए हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना। जीएसटी के अलावा किसानों की आय दोगुनी करना व स्वच्छ भारत अभियान और फसल बीमा योजना कितनी कारगर सिद्ध हुई है इस बात का सही आंकलन करने के लिए आमजन का विचार जानना जरूरी था। इसी मकसद के लिए यह जनसभा आयोजित की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टियां इस रैली का अलग-अलग मतलब वह मायने निकाल रही हैं, लेकिन मैं यहां स्पष्ट करना चाहूंगा कि यह रैली केवल इस इलाके के लोगों की राय जानने के लिए बुलाई गई है। राव ने कहा कि केंद्र सरकार लोगों की भलाई के लिए कार्य करने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि हमारी राज्य सरकार से मांग है कि चुने हुए प्रतिनिधियों को पेंशन व आई कार्ड देने का काम करें ताकि सरकारी दफ्तरों में उन्हें सम्मान मिले। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमें नई पीढ़ी को आगे आने का मौका देना चाहिए और उन्हें कमान सौंपनी चाहिए, ताकि नए विचारों वाले ऊर्जावान साथी देश को और ऊंचाई पर लेकर जा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राव इंद्रजीत ने दक्षिणी हरियाणा के हक की लड़ाई लड़ी : रामबिलास
इस मौके पर शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि राव ने हमेशा दक्षिणी हरियाणा के हक की लड़ाई लड़ी है और यहां की जनता ने हमेशा उनको सिर आंखों पर बिठाया है। आज इतनी भारी गर्मी में लोगों की भीड़ इस बात को साबित करती है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के प्रति व राव साहब के प्रति लोगों का लगाव है। सांसद धर्मवीर सिंह ने कहा कि यह इलाका संघर्षशील बुद्धिजीवी और वीरों का इलाका है। जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि राव इंद्रजीत सिंह के पीछे जनता है। उनके बुलावे पर हजारों लोग पहुंच जाते हैं। उन्होंने हमेशा सच्चाई की राजनीति की है। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि हम बीजेपी में है और यह विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव ने कहा कि राव इंद्रजीत सिंह के परिवार ने हमेशा इस इलाके के लिए लड़ाई लड़ी है। आज के दिन राजनीति के मायने बदल गए हैं। जनसभा में मंच संचालन बीजेपी के प्रदेश महामंत्री मनीष मित्तल ने किया। इस अवसर पर बीजेपी के जिला प्रधान शिवकुमार मेहता, जिला प्रमुख राजेश देवी, मार्केट कमेटी के चेयरमैन जेपी सैनी, मनदीप यादव, छोटेलाल चेयरमैन, सत्यव्रत शास्त्री व सत्यवीर गहली के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed