फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   जींद रैली में उम्मीदों से कम ही गए भाजपा कार्यकर्ता

जींद रैली में उम्मीदों से कम ही गए भाजपा कार्यकर्ता

Fri, 16 Feb 2018 12:39 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
जींद रैली में उम्मीदों से कम ही गए भाजपा कार्यकर्ता
देवेंद्र यादव
विज्ञापन

नारनौल।
जिले से उम्मीदों से कम भाजपा कार्यकर्ता ही जींद में आयोजित भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की रैली में गए। भाजपा के जिला प्रधान ने चारों विधानसभा क्षेत्रों से 4400 बाइक सवारों के जाने का दावा किया था, मगर सीआईडी व सिक्योरिटी रिपोर्ट को माने तो यह आंकड़ा 1023 ही रहा। जबकि विपक्षी पार्टियों के लोगों का कहना है कि जिले से 500 बाइक मुश्किल से गई हैं। जिनमें रैली स्थल तक 300 भी नहीं पहुंची होंगी।
जिला महेंद्रगढ़ में चारों विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशी प्रचंड बहुमत लेकर जीते थे। महेंद्रगढ़ से कैबिनेट मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा व अटेली से डिप्टी स्पीकर संतोष यादव दिग्गज नेताओं में शुमार हैं। रैली में जाने के लिए दोनों ही नेताओं ने दिन रात कर लोगों को रैली में जाने का निमंत्रण दिया था। रामबिलास शर्मा ने तो बुधवार तक बाइक पर सवार होकर लोगों से संपर्क किया था। इससे ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि एक विधानसभा से कम से कम 1100 युवा बाइक लेकर जींद जाएंगे। इस प्रकार 4400 कार्यकर्ताओं को बाइक द्वारा जींद जाने की बात की जा रही थी, मगर वीरवार को सुबह जब जिला की सीमा से बाइक सवार लोगों का काफिला गया तो सीमा पर तैनात सिक्योरिटी व सीआईडी के अधिकारियों ने इनकी काउंटिंग की तो यह आंकड़ा मुश्किल से हजार पार कर पाया। ऐसे में इतनी कम संख्या में बाइक सवार जींद जाने के कारण पार्टी में सब कुछ ठीक नजर नहीं आ रहा।
विज्ञापन


नारनौल से गई 128 बाइक
जिला महेंद्रगढ़ से वीरवार को सुबह आठ बजे अनेक बीजेपी कार्यकर्ता बाइक द्वारा रवाना हुए। नारनौल से विधायक ओमप्रकाश यादव समेत व्यापार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन गोपाल शरण गर्ग भी बाइक पर रवाना हुए। सुबह सात बजे तक कम ही बाइक आईटीआई मैदान में पहुंची। करीब आठ बजे यहां से 128 बाइकों का जत्था विभिन्न नेताओं की अगुवाई में जींद रैली के लिए रवाना हुआ। जबकि नारनौल में तीन विधायकों तथा दो चेयरमैनों के आवास हैं। ऐसे में यहां से ज्यादा लोगों के जाने की उम्मीद लगाई जा रही थी, मगर ऐसा हुआ नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


150 किलोमीटर व ठंड हो सकता है कारण
शहर से रैली स्थल 150 किलोमीटर दूर था। वहीं वीरवार को सुबह ठंड भी काफी थी। जिसके चलते लंबे सफर में लोगों ने जाना उचित नहीं समझा।

हर विधानसभा क्षेत्र से करीब 500 बाइक गई हैं। इस प्रकार रैली में जिला महेंद्रगढ़ से 2000 बाइक गई। महेंद्रगढ़ विधानसभा से सबसे अधिक बाइक रैली में पहुंची हैं।
- शिव कुमार महता, जिला प्रधान भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed