फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   नीरपुर में पार्क व व्यायामशाला का काम शुरू

नीरपुर में पार्क व व्यायामशाला का काम शुरू

Fri, 09 Feb 2018 12:34 AM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
नीरपुर में पार्क व व्यायामशाला का काम शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंडी अटेली। गांव नीरपुर में चार एकड़ में बनने वाला पार्क कम व्यायामशाला का काम शुरू हो गया है। काम में घटिया स्तर की ईंटें प्रयोग करने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। कार्यकारी अभियंता की देख-रेख में बनने वाला पार्क 34 लाख की लागत से तैयार होना है।
मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल पार्क कम व्यायाम शाला का काम देखने गांव के सरपंच राहुल पहुंचे। गांव के लोगों ने घटिया स्तर की ईंटों का इस्तेमाल पर नाराजगी जताई। गांव के सरपंच ने स्वयं मौके पर जाकर ईंटे देखी तो कम स्तर की पाई। सरपंच राहुल ने अच्छी ईंटें लगाने की बात ठेकेदार को कही। हालांकि ईंटों का स्तर कम होने की बात ठेकेदार सौरभ ने स्वीकार की। ठेकेदार ने आगे से अच्छी ईंटें लाने की बात ग्रामीणों के सामने कही। कस्बा अटेली व आस-पास गांव में पार्क की कमी लोगों को लंबे समय से खल रही है। अटेली में पार्क बनाने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की थी लेकिन अटेली कस्बा में भूमि न होने के कारण कस्बा के साथ लगते गांव नीरपुर में पार्क बनाने का काम शुरू किया गया है। पार्क के बनाने के लिए कुछ ईंटें मंगवाई गई है। पार्क में प्रयोग होने वाली हल्की ईंटों को देखकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। ठेकेदार ने आगे से अच्छी ईंटें लाने का भरोसा ग्रामीणों को दिलाया है। नीरपुर राजपूत में बनाया जा रहा पार्क में ग्रामीणों के साथ-साथ कस्बा के लोग भी सुबह-सांय भ्रमण कर सकेंगे। इसके नजदीक ही नगर पालिका भवन व दमकल केंद्र बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में इस काम को पूरा करने में लगा ठेकेदार सौरभ ने बताया कि काम शुरू किया गया है। र्इंटों को देखकर मैने भी स्वयं भट्ठा मालिक को अच्छी ईंटें भेजने के लिए कहा है। अच्छी सामग्री से पार्क को तैयार किया जाऐगा। ज्ञात है कि यह काम कार्यकारी अभियन्ता की देख-रेख में किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed