{"_id":"5a26ca084f1c1bbd208b4e1f","slug":"71512491528-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स-पास कूड़े के ढेर लगे है तो फोटो खींचकर डाले स्वच्छ एप पर, हो जाएगी सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स-पास कूड़े के ढेर लगे है तो फोटो खींचकर डाले स्वच्छ एप पर, हो जाएगी सफाई
Updated Tue, 05 Dec 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंदगी के फोटो खींचकर डाले स्वच्छ ऐप पर, हो जाएगी सफाई
यदि निर्धारित समय में समस्या का हल नहीं हुआ तो की जाएगी कार्रवाई
फोटो नंबर 10
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। यदि आपके आसपास कूड़े और गंदगी काफी दिनों से पड़ी हुई है और उसे नहीं उठाया जा रहा तो आपको किसी अधिकारी या कर्मचारी के पास जाने की जरूरत नहीं है। केवल आप अपने एंड्रायड फोन से उस कूड़े के ढेर के फोटो खींचकर स्वच्छ मैप ऐप पर डाल दीजिए। कुछ ही समय में आपका कूड़ा उठा लिया जाएगा। यह फोटो नगर परिषद नारनौल के जिस क्षेत्र में कूड़ा पड़ा है उसके एरिया सुपरवाइजर के पास पहुंचेगा। इसके बाद सुपरवाइजर को वह कूड़ा उठाना होगा। यदि वह निर्धारित समय में ऐसा नहीं करता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी।
आपके द्वारा खींचकर स्वच्छ ऐप डाले गए कूड़े फोटो के बाद भी अगर आपके वहां कूड़े का उठान नहीं किया जाता है तो आपकी यह फोटो उच्चाधिकारियों के पास पहुंच जाएगी। इसके बाद संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई होना निश्चित है। सबसे पहले आपके द्वारा ऐप पर डाले गए फोटो जिस एरिया में कूड़ा पड़ा है उस एरिया सुपरवाइजर के पास पहुंचेगा। अगर सुपरवाइजर यह कूड़ा नहीं उठवाता है तो आपकी फोटो नगर परिषद के सेनेटरी इंस्पेक्टर के पास पहुंचेगा। वह भी सफाई नहीं करवाता है तो फोटो आटोमेटिक नगर परिषद ईओ के पास पहुंचेगा। ईओ भी इसे गंभीरता से नहीं लेता है तो तो वह जिला प्रशासन व हायर अथॉरिटी के पास पहुंच जाएगा।
कूड़ा उठान के बाद उस व्यक्ति के मोबाइल पर आटोमेटिक कन्फर्मेशन मेसेज आएगा, जिसने कूड़ा उठाने के लिए उक्त फोटो अपलोड की है। नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी के अनुसार अगर कोई व्यक्ति कूड़ा उठान के लिए फोटो खींचकर स्वच्छ ऐप पर डालेगा। कूड़ा उठान होने के बाद उसके मोबाइल ऐप पर एक कन्फर्मेशन मेसेज आएगा। इसमें उसे उसकी समस्या का हल होने के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन
सीएम ने 4 अप्रैल किया एप लांच
स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गत 4 अप्रैल 2017 को रोहतक में स्वच्छ मैप एप लांच किया था। इस स्वच्छ मैप एप को आम नागरिक अपने एंड्रायड मोबाइल फोन के गूल प्ले स्टोर या एपल के एप स्टोर पर स्वच्छ मैप टाइप करके इस ऐप को डाउनलोड कर सकता है।
-----------
शहरवासियों से स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए स्वच्छ मैप ऐप का प्रयोग करने और अपने आसपास कूड़ा-कर्कट ना फैलाने की अपील की। उन्होंने शहरवासियों से अपने कूड़ा-कर्कट को किसी निर्धारित स्थान या नगर परिषद के कूड़ा उठाने वाले वाहनों में ही डालना चाहिए। उन्हें अपने आसपास कूड़े या गंदगी दिखाई देती है तो वह अपने एंड्रायड फोन से उसकी फोटो खींचकर स्वच्छ मैप एप पर डाल सकते हैं। फोटो नारनौल परिषद के पास पहुंचते ही उस जगह की सफाई करवा दी जाएगी।
-अभय सिंह, ईओ, नगर परिषद नारनौल।