{"_id":"59ecdd024f1c1bd7538b8a47","slug":"71508695298-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेडीमेड कपड़ों के शोरूम में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेडीमेड कपड़ों के शोरूम में लगी आग, लाखों का नुकसान
Updated Sun, 22 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-दमकल की दो गाड़ियों ने दो घंटे में बुझाई आग, पीड़ित व्यापारी ने की मुआवजे की मांग
फोटो नंबर 17 से 20
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। यहां के पशु अस्पताल के ठीक सामने स्थित एक रेडीमेड कपड़ों और जूतों के शोरूम में शनिवार रात को करीब नौ बजे अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। इससे शोरूम में रखे लाखों रुपये के कपड़े, जूते व अन्य सामान जलकर राख हो गया। दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद रात को 11 बजे आग पर काबू पाया। आग फैलने से रोकने के लिए दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आसपास की दुकानों के ताले तोड़ पानी का सही समय पर छिड़काव कर रोका। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे नगर परिषद के कर्मचारियों व पुलिस कर्मचारियों के अलावा स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में अपना सहयोग दिया।
मोहल्ला गुरुनानकपुरा के मनीष गोयल ने पुरानी कचहरी मार्ग पर पशु अस्पताल के सामने रेडीमेड कपड़ों व जूतों का शोरूम किया हुआ है। मनीष के अनुसार वह शनिवार रात को करीब सवा आठ बजे दुकान को ठीक प्रकार से बंद कर घर चला गया। वह अभी खाना खाने के लिए बैठा ही था कि उसके पड़ोसी दुकानदार का फोन आया कि उसकी दुकान से धुआं निकल रहा है। वहीं किसी राहगीर ने दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी। सूचना पाकर दमकल विभाग मौके पर पहुंचा व दुकान का ताला तोड़ आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन दुकान में बिजली सप्लाई होने के कारण चारों तरफ करंट फैला हुआ था। इस कारण ताला नहीं तोड़ा जा सका।
बिजली निगम को फोन कर कटवाई आपूर्ति
शोरूम में करंट आने के कारण दमकल विभाग की टीम ने आसपास के लोगों को दूर किया व बिजली निगम में फोन कर बिजली की सप्लाई बंद करवाई। वहीं सूचना पाकर पुलिस व नगर परिषद के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचा दुकानदार, सामान निकाला बाहर
इस दौरान पीड़ित मनीष भी मौके पर पहुंच गया। इसके बाद उसने लोगों की मदद से सामान को बाहर निकाला। लेकिन इतने में आग धधक उठी। दमकल विभाग को दूसरी गाड़ी बुलानी पड़ी। करीब दो घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी लाखों के कपड़े व जूते जलकर खाक हो चुके थे।
लोगों ने भी किया सहयोग
आग बुझाने में दमकल के कर्मचारियों का वहां के लोगों के साथ-साथ नगर परिषद की चेयरपर्सन के पति संजय सैनी और नप कर्मचारियों ने भी अपना पूरा सहयोग किया। इसके बाद आग पर काबू पाया गया।
करीब दो माह पूर्व भी लगी थी मोबाइल विक्रेता के आग
शहर में दुकानों में आग लगने की घटनाएं अनेक हो चुकी हैं। करीब दो माह पूर्व लक्ष्मी साइबर कैफे के पास पहली मंजिल पर स्थित एक मोबाइल के थोक विक्रेता की तीन दुकानों में भी शार्ट सर्किट से आग लग गई थी। इससे दुकानदार को करीब 40 लाख रुपये का नुकसान हो गया था। वहीं सैन चौक पर दो साल पूर्व एक दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ था। जमालपुर में भी एक कंप्यूटर सेंटर पर दो साल पूर्व आग लगी थी।
गत वर्ष दीपावली पर भी लगी थी तीन दुकानों में आग
गत वर्ष दीपावली के दिन भी शार्ट सर्किट के चलते महावीर माग स्थित तीन दुकानों पर लाग लगी थी। इस आग जनी में भी तीनों दुकानदारों के करीब 50 लाख रुपये का नुकसान हो गया था। इनको बाद में तीन-तीन लाख रुपये सरकार की ओर से मुआवजा भी दिया गया था।