फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   ककककक

ककककक

Sun, 15 Oct 2017 10:47 PM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
ककककक
फोटो संख्या:35 से 37
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों की है। उन्हें गरीबों के हकों से कोई लेना देना नहीं है। नोटंबदी और जीएसटी के कारण किसानों व गरीबों की हालत और भी कमजोर हो गई है। देश आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय भाजपा ने वन रैंक वन पेंशन देने, स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने जैसे वायदे किये थे, लेकिन साढे़ तीन वर्षों का कार्यकाल पूरा हो जाने के बाद भी भाजपा इस वायदों को पूरा नहीं कर पाई। रविवार को वे महेंद्रगढ़ में कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित परिवर्तन रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान रैली में भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट ने दूरी बनाए रखी।
तंवर ने कहा कि अब परिवर्तन का सूत्रपात हो चुका है। कांग्रेस ने विभिन्न प्रदेशों से हाल ही में संपन्न हुए चुनावों में जीत हासिल करके इसको साबित कर दिया है। कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने रैली में कहा कि भाजपा सरकार ने फसल बीमा योजना के नाम पर किसानों की जेबों पर डाका डालने का काम किया है। उन्होंने जीएसटी को भी व्यापारियों पर अन्याय बताया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे लोग असली-नकली नेता की पहचान करने के बाद ही उसे अपना वोट दें।
विज्ञापन

विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने भी पूरे हरियाणवी अंदाज में केंद्र और प्रदेश सरकार पर बरसीं। उन्होंने कहा कि एसवाईएल नहर चौधरी बंसीलाल खुदवाई थी उसकी खुदाई का 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका था। किंतु बाद में हरियाणा में चौटाला सरकार एवं पंजाब की बादल सरकार की मिलीभगत के यह काम वहीं रुक गया। आगे की कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा में विधायक दल की नेता होने के नाते दक्षिण हरियाणा को सूखा ग्रस्त की घोषणा की मांग की थी किंतु क्षेत्र के मंत्री एवं विधायकों ने उस दौरान उनका साथ नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा के तीन साल के शासन में हरियाणा तीन बार जल चुका है और इनके नेता अभी भी लोगों को धर्म और जाति के नाम पर बाटने पर जुटे हुए हैं। भाजपा सरकार के मंत्रियों के आपसी द्वंद्व के चलते विकास कार्य ठप पड़े हैं। पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने कहा कि उनके कार्यकाल के बाद कोई नया काम इस सरकार में हुआ है तो लोगों ने नहीं नहीं कहते हुए हवा में हाथ हिला दिए। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार सिर्फ उनके समय हुए कामों के फीते काट रही है। श्रुति चौधरी ने कहा कि आज महिला, किसान, मजदूर, युवा, व्यापारी, कर्मचारी समेत सभी वर्ग अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं और भाजपा से बदला लेने के लिए मौके का इंतजार कर रहे हैं।
इस मौके पर पूर्व मंत्री कप्तान अजय सिंह यादव, पूर्व सांसद श्रुति चौधरी, पूर्वमंत्री सुभाष बत्रा, नरेश यादव, पूर्व चेयरमैन अजय शर्मा, पूर्व विधायक राधेश्याम ने भी प्रदेश सरकार की जमकर खिंचाई की। इस मौके पर नरेंद्र शर्मा, रोशलाल यादव, अमरजीत यादव आदि रहे।

उधर, देवीलाल पार्क में आयोजित कांग्रेस रैली में भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट ने दूरी बनाए रखी। कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे राव नरेंद्र सिंह, पूर्व सीपीएस राव दान सिंह, पूर्व सीपीएस अनिता यादव नजर नहीं आए। ये तीनों नेता महेंद्रगढ़ जिले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। राव नरेंद्र हुड्डा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं जबकि अनिता यादव सीपीएस रह चुकी हैं। राव दान सिंह भूपेंद्र सिंह हुड्डा का सबसे नजदीकी हैं। ये बात किसी से छिपी नहीं है कि प्रदेश कांग्रेस में अशोक तंवर एवं भूपेंद्र सिंह हुड्डा के अलग-अलग गुट हैं। इस रैली के माध्यम से अशोक तंवर गुट ने एक तीर से दो निशाने साधे हैं। एक तो खट्टर सरकार को उनका आइना दिखाया और दूसरी ओर महेंद्रगढ़ जिले पर हुड्डा की पकड़ को ढीला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed