{"_id":"59d3bcb94f1c1b79548b573f","slug":"71507048633-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनस्वास्थ्य विभाग ने लगवाया पुराना आरओ, ग्रामीणों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनस्वास्थ्य विभाग ने लगवाया पुराना आरओ, ग्रामीणों में रोष
Updated Tue, 03 Oct 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-एडीओ ने जिला उपायुक्त से कार्रवाई करवाने की दी धमकी
फोटो नंबर पांच
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। गांव कांटी में लगाए जाने वाले पुराने आरओ सिस्टम का ग्रामीणों ने विरोध किया है। ग्रामीणों ने जनस्वास्थ्य विभाग पर कंडम आरओ लगाने का आरोप लगाया। आरओ सिस्टम की मोटर जंग खाई हुई है और अन्य सामान भी टूटा हुआ पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ पुराने आरओ लगाने के लिए सरपंच पर दबाव बना रहे हैं और न लगाने पर सस्पेंड करवाने की धमकी दे रहे हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि आरओ न लगवाने की सूरत में एसडीओ सरपंच के कामों की जांच करवाने की बात कहते हैं। वहीं जिला उपायुक्त से कहकर उनको सस्पेंड करवाने की धमकी भी देते हैं। एसडीओ की इस कार्यप्रणाली का विरोध जताते हुए ग्रामीणों ने एसडीओ को प्रशासन से बर्खास्त करवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने आरओ के उपकरणों को दिखाते हुए बताया कि उपकरण पूरी तरह कंडम हो रहे हैं। ऐसे उपकरणों से लगाया गया आरओ कुछ दिन भी नहीं पकड़ पाएगा। एसडीओ की सरपंच से दूरभाष पर हुई बात में एसडीओ यह कहता सुनाई देता है कि आप ने भी कंडम सामग्री से सड़क निर्माण किया है। इसकी शिकायत जिला उपायुक्त से की जाएगी। ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए कहा कि एक अधिकारी पुराना आरओ लगाने के लिए सरपंच को इस प्रकार कैसे धमका सकता है?
------
जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ उनको कंडम आरओ लगाने का दबाव बना रहे हैं। उनको धमकी दी कि यदि आरओ नहीं लगवाया तो सड़क निर्माण सामग्री की जांच करवाई जाएगी। जिला उपायुक्त को शिकायत देकर कार्रवाई की करवाई जाएगी।
विज्ञापन
-देवी सिंह, गांव के सरपंच
----
मैं सरपंच को यह कह रहा था कि आरओ न लगवाने की बात जिला उपायुक्त को बताऊंगा। टाइल लगवाने की जांच करवाने की बात गलत है।
- रविंद्र, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग