{"_id":"59bec31d4f1c1b1a688b51df","slug":"71505674013-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरफ्लो सीवर को ठीक कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरफ्लो सीवर को ठीक कराने की मांग
Updated Mon, 18 Sep 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओवरफ्लो सीवर को ठीक कराने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। महात्मा रामकरणदास कालोनी के पास बड़ी सीवरेज लाइन का मैनहॉल पिछले कई महीनों से ओवरफ्लो हो रहा है। कालोनी के लोगों ने इस ओवरफ्लो सीवर को ठीक कराने की मांग की है।
सुरेशपाल सैनी, एडवोकेट पंकज किरोडीवाल, सत्यनारायण सैनी, अमर सिंह सैनी, महेंद्र जमालपुरिया, सीताराम तोंदवाल, राकेश सैनी, दयाराम, फूलचंद तरेडिया, पप्पू, ललित सैनी, संजय, सुरेश शर्मा, धर्मपाल आदि ने बताया कि कई बार विभाग के अधिकारियों को इस बारे में अवगत करवा चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हुआ। इन लोगों का कहना है कि एक तरफ तो प्रशासन स्वच्छता अभियान चलाकर शहर में साफ-सफाई का दावा कर रहा है और दूसरी तरफ आम रास्ते में फैल रहा सीवरेज का गंदा पानी बीमारियों को निमंत्रण दे रहा है। कॉलोनी निवासियों ने कहा कि इस सीवरेज ओवरफ्लो होने के कारण गंदगी और बदबू से यहां रहना दूभर हो गया है। इन लोगों ने प्रशासन ओवरफ्लो सीवरेज को तुरंत ठीक करवाने की मांग की है।