फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Even on the day of Karwa Chauth

Mahendragarh-Narnaul News: करवा चौथ के दिन भी नहीं थमा चाक, दीयों में गुंथा गुरदयाल-बिमला का साथ

Fri, 30 Oct 2026 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Even on the day of Karwa Chauth
फोटो संख्या:57-कारीगर द्वारा  तैयार किए गए दीये---संवाद
महेंद्रगढ़। आज करवा चौथ है लेकिन कुंभकार गुरदयाल और उनकी पत्नी बिमला देवी के लिए यह दिन भी दीयों के बीच ही बीत रहा है। दिवाली करीब है, इसलिए चाक रुक नहीं सकता। पति-पत्नी पिछले करीब तीन माह से दिन-रात मिलकर दीये बना रहे हैं। संयोग यह भी है कि आज दोनों का जन्मदिन भी है।
विज्ञापन

गुरदयाल मिट्टी तैयार करते हैं, दीये बनाते हैं और उन्हें पकाते हैं। बिमला देवी दीयों को सजाकर आकर्षक रूप देती हैं। एक के हाथ से आकार मिलता है, दूसरे के हाथ से निखार। दोनों की यही जोड़ी इस घर की असली ताकत है।
विज्ञापन

हर साल महंगी होती मिट्टी, फिर भी नहीं टूटा हौसला
दंपती झज्जर की मिट्टी से दीये बनाते हैं। एक ट्रॉली मिट्टी पर 7 हजार रुपये खर्च होते हैं। मिट्टी के दाम हर साल बढ़ रहे हैं लेकिन बाजार में दीया आज भी करीब 2 रुपये का ही है। फिर भी वे देश की परंपरा और आस्था को बनाए रखने के लिए इस काम से जुड़े हैं। अब तक दोनों 30 हजार दीये थोक में बेच चुके हैं और दिवाली तक 20 हजार और बनाएंगे। थोक में 80 रुपये के 100 दिये के हिसाब से दीये दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदलते दौर के साथ नए दीये
ग्राहकों की पसंद बदली है। अब स्टैंड और हैंडल वाले दीये भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। इसलिए दंपती अलग-अलग आकार और डिजाइन के दीये तैयार कर रहे हैं। बड़े दीये करीब 10 रुपये और डिजाइन वाले दीये 20 रुपये तक बिक रहे हैं।

फोटो संख्या:57-कारीगर द्वारा  तैयार किए गए दीये---संवाद

फोटो संख्या:57-कारीगर द्वारा  तैयार किए गए दीये---संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed