{"_id":"59a8623a4f1c1b5e738b49de","slug":"71504207418-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृति पर किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृति पर किया सम्मानित
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवानिवृत्ति पर किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारनौल में भौतिकी विभाग में सीनियर लैब अटेंडेंट मोहल्ला पीरआगा निवासी कृष्ण कुमार की सेवानिवृत्ति पर वीरवार को कालेज में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। प्राध्यापकों ने कृष्ण कुमार को सेवानिवृत्ति पर बधाई देते हुए उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।
कार्यवाहक प्राचार्य एनएन यादव के साथ-साथ कालेज अन्य स्टाफ ने कृष्ण कुमार से सेवानिवृत्त होने के बावजूद भी कालेज में अपनी सेवाएं देने की अपील की। वहीं कृष्ण कुमार ने प्राध्यापकों की अपील पर नम आंखों से उन्हें आश्वासन दिया की सेवानिवृत्ति के बाद भी वे भविष्य में कार्य करेंगे तो केवल पीजी कालेज में ही। इस दौरान कालेज स्टाफ सदस्यों ने उन्हें शाल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्राध्यापक डा. नरेश यादव, डा. सुभाष चंद, डा. सुरेंद्र सिंह, राष्ट्रपाल यादव, डा. सुमेर सिंह सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।