{"_id":"599b34d54f1c1b4a198b48a7","slug":"71503343829-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को जागरूक करने के लिए टीमें गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को जागरूक करने के लिए टीमें गठित
Updated Tue, 22 Aug 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवाओं को जागरूक करने के लिए टीमें गठित
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने शिक्षण संस्थानों में सोमवार को पूर्व वैवाहिक परामर्श के बारे में युवाओं को जागरूक करने के लिए दो टीमें गठित कीं। सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विवेक यादव ने बताया कि अधिवक्ता गिरीबाला, एमपी शर्मा और कानूनी स्वयं सेवक नरेश कुमार, प्रेम लता, पुरुष परामर्शदाता हवासिंह वैवाहिक परामर्श के बारे में जागरूक करेंगे। दूसरी टीम में अधिवक्ता रेखा, करण सिंह राठौर, कानूनी स्वयं सेवक अनूप सिंह, राजकुमार, महिला परामर्शदाता सुशीला देवी को शामिल किया गया है। यादव ने बताया कि 22 अगस्त को अटेली कॉलेज में सुबह 11 बजे युवाओं को जागरूक करने के लिए वैवाहिक परामर्श शिविर लगेगा। 23 अगस्त को सूरज डिग्री कालेज बूचौली रोड महेंद्रगढ़ में सुबह 11 बजे, 24 अगस्त को रोहिताश डिग्री कालेज अटेली में, 25 अगस्त को आरपीएस कालेज बलाना मेें सुबह 11 बजे यह शिविर लगेगा।