फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   700 players selected for state level competition

Mahendragarh-Narnaul News: राज्यस्तरीय स्पर्धा के लिए 700 खिलाड़ियों का चयन

Mon, 18 Aug 2025 11:10 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
700 players selected for state level competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। स्कूल स्तर पर आयोजित जिलास्तरीय प्रतियोगिता के प्रथम चरण का आयोजन 11 अगस्त से 13 अगस्त तक विभिन्न स्थानों पर किया गया। प्रथम चरण में 13 खेलों में विभिन्न आयु वर्गों की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रथम चरण के बाद अब दूसरे चरण का आयोजन 23 से 26 अगस्त तक किया जाएगा।
वहीं हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 28 अगस्त को किया जाएगा। जानकारी के अनुसार प्रथम चरण में करीब 700 विजेता खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जो राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता का आयोजन आगामी सितंबर व अक्तूबर माह में किया जा सकता है।
विज्ञापन

प्रथम चरण के दौरान प्रतियोगिता में भाग लेने को लेकर खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। हालांकि सरकारी स्कूलों की तुलना में निजी स्कूलों के खिलाड़ियों की भागीदारी अधिक रही। शतरंज, योग सहित कुछ अन्य खेल प्रतियोगिताओं में सरकारी स्कूलों के खिलाड़ियों की भागीदारी नहीं के बराबर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसका प्रमुख कारण सरकारी स्कूलों में खेल सुविधाओं का नहीं होना है। खेल संसाधनों और सुविधाओं के अभाव के कारण ही शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के अंतर्गत अनेक खेलों का आयोजन 10 निजी स्कूलों में किया गया। वहीं केवल 2 सरकारी स्कूलों में कुछ खेलों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed