फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   70 prasent tiddi have daed

आठ घंटे अभियान चलाकर 70 फीसदी टिड्डियों का किया खात्मा

Mon, 13 Jul 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
70 prasent tiddi have daed
गांव सिसोठ में टिड्डी दल को भगाने के लिए दवा का छिड़काव करते हुए। - फोटो : Narnol
जिले में रविवार और सोमवार को भी टिड्डी दल मौजूद रहा। सोमवार सुबह करीब सात बजे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओम प्रकाश यादव व उपायुक्त आरके सिंह मौके पर पहुंचकर दवा छिड़काव कार्य कर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

रविवार को दिनभर चले अभियान के बाद शाम आठ बजे तक जिला के गांव देवराली, राठीवास, राजावास और कुराहवटा में टिड्डी दल रुक गया। कृषि विभाग के अधिकारी पहले से ही सभी मशीनों के साथ तैयार थे। जहां पर लगभग 25 ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रे मशीन और पांच फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तैयार की गई। रात एक बजे दवा छिड़काव शुरू किया गया। लगभग 2 बजे कुछ देर लिए कार्य रोकना पड़ा। इस दौरान हवा तेज बह रही थी। जिससे छिड़काव में बाधा आ रही थी। इसके बाद दोबारा छिड़काव शुरू हुआ जो सुबह नौ बजे तक जारी रहा। इस दौरान 70 फीसदी से अधिक टिड्डियों का खात्मा कर दिया गया था। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओम प्रकाश यादव के मौके पर पहुंचने के बाद किसानों ने उनके समक्ष मांग रखी कि रात भर उनके ट्रैक्टर स्प्रे माउंटेड मशीन आदि प्रयोग किए जाते हैं। ऐसे में उन्हें डीजल का खर्च सरकार द्वारा मुहैया कराया जाए। इस पर यादव ने आश्वासन दिया कि वे सरकार के समक्ष इस मुद्दे को उठाएंगे। डीसी आरके सिंह एसडीएम विश्राम कुमार मीणा व डीडीए जसविंदर सिंह सैनी सहित तमाम अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

दिन में पटवारी व ग्राम सचिव जबकि रात में कृषि विभाग संभालेगा जिम्मा
उपायुक्त आरके सिंह ने सोमवार को से दिनभर टिड्डी दल की लोकेशन किसानों को बताने के लिए जिला के सभी पटवारी व ग्राम सचिवों की जिम्मेदारी तय की है। डीसी ने कहा कि कृषि विभाग के अधिकारी केवल रात को दवाई छिड़काव के दौरान मौजूद रहेंगेे। डीसी ने कहा कि दिन में जिला के पटवारी व ग्राम सचिव टिड्डी दल की लोकेशन की जानकारी किसानों को बताएंगे। जिला प्रशासन द्वारा इस संबंध में बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप पर भी साझा करेंगे। जिला के अन्य अधिकारी भी दिनभर इस कार्य पर नजर रखेंगे। इस संबंध में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed