फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   688 farmers applied to make up for the loss

ओलावृष्ठि से फसलों को नुकसान की भरपाई के लिए 688 किसानों ने जमा करवाये आवेदन

Sun, 14 Mar 2021 10:19 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
688 farmers applied to make up for the loss
जिले में बारिश व ओलावृष्टि से फसलों में हुए नुकसान की भरपाई के लिए 688 किसानों ने कृषि विभाग कार्यालय में आवेदन जमा करवाये। रविवार को भी कृषि विभाग कार्यालय खुला रहा। जिसके चलते रविवार को 200 किसानों ने फसल नुकसान के आवेदन दिये। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बीमित किसान नुकसान के दावों के लिए सोमवार को तक आवेदन कर सकते हैं। नियमों के अनुसार 72 घंटे के अंदर आवेदन जमा करना होता है।
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार को जिले में झमाझम बारिश हुई थी। बारिश के दौरान कई जगहों पर ओले गिरे थे। इससे सरसों की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। कई गांवों में 70 फीसदी तक नुकसान होने का अनुमान है। शुक्रवार फसल बीमा वाले 22 किसानों ने व शनिवार को 466 किसानों ने फसल के नुकसान होने का आवेदन जमा कराया था। किसानों ने सरकार से मांग की हैं कि प्राकृतिक आपदा के कारण हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए समय रहते गिरदावरी कराकर मुआवजा मिले। किसान सरसों की कटाई में लगे हुए थे। ऐसे में कटाई भी प्रभावित हुई है। उनका कहना है कि धूप निकलने पर सरसों की फलियां खुल जाने से अधिक नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed