फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   68 students of Nangal Dargu School won

Mahendragarh-Narnaul News: नांगल दर्गू स्कूल के 68 विद्यार्थियों ने मारी बाजी

Thu, 14 May 2026 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
68 students of Nangal Dargu School won
फोटो नंबर-14मेधावी छात्राओं का सम्मान करते एबीएम स्टाफ सदस्य। स्रोत: संस्थान
पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नांगल दर्गू ने इस वर्ष 12वीं परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। प्राचार्या कैलाश यादव ने बताया कि 70 में से 68 विद्यार्थी सफल रहे जिससे विद्यालय का परिणाम 97 प्रतिशत रहा। यह उपलब्धि स्कूल की मजबूत शैक्षणिक व्यवस्था और अनुशासन को दर्शाती है। पांच विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्राचार्या ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग को दिया। संवाद
विज्ञापन

रावमावि जैलाफ में 94 प्रतिशत विद्यार्थी रहे सफल
हरियाणा बोर्ड 12वीं के परिणाम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जैलाफ का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 94 प्रतिशत दर्ज किया गया जबकि 12 छात्र-छात्राओं ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के छात्र नीरज पुत्र करण सिंह तथा प्रेम पुत्र धूप सिंह ने 86-86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं मनीषा पुत्री सतीश ने 82 प्रतिशत तथा आयशा पुत्री राजेश ने 81 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। संवाद
विज्ञापन

....................
पीएमश्री की छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
मंडी अटेली। हरियाणा बोर्ड 12वीं के परिणाम में पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटेली की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। परीक्षा में शामिल 63 छात्राओं में से 20 छात्राओं ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। विद्यालय स्तर पर पलक ने 474 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, सारिका ने 464 अंक लेकर द्वितीय स्थान व रिद्धि ने 455 अंक के साथ तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरिट सूची में एबीएम स्कूल के 39 विद्यार्थी शामिल

नारनौल। एबीएम स्कूल के विद्यार्थियों ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। कुल 75 विद्यार्थियों में से 39 ने मेरिट सूची में स्थान हासिल किया जबकि 25 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। इस उपलब्धि पर स्कूल में खुशी का माहौल रहा। प्रधान महेश गौतम ने सफल विद्यार्थियों को हार पहनाकर व मिठाई खिलाकर उत्साह बढ़ाया। प्रधानाचार्या रेखा गौतम और उपप्रधानाचार्या मीनाक्षी गौतम ने भी विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मेहनत और अनुशासन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है और भविष्य में भी बेहतर परिणाम मिलेंगे।

मेरिट सूची में गुरु द्रोणाचार्य स्कूल के 22 विद्यार्थी

हरियाणा बोर्ड 12वीं के परिणाम में गुरु द्रोणाचार्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढाणी किरारोद के 22 विद्यार्थियों ने राज्यस्तरीय मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की। विद्यालय की छात्रा ट्विंकल पुत्री बलवंत ने 448 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं यश जांगिड़ एवं समीक्षा ने 438-438 अंक, वंशिका ने 433, प्रीति ने 432 तथा कुलदीप सिवान ने 428 अंक प्राप्त किए। इसके अलावा अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। संवाद


35 विद्यार्थियों ने बनाई मेरिट में जगह

हरियाणा बोर्ड 12वीं परीक्षा परिणाम में हरियाणा सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया। वाणिज्य संकाय में हर्ष सैनी ने 93% अंक लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। विज्ञान में वंशिका सैनी और कला में चांदनी ने टॉप किया। कुल 68 विद्यार्थियों में से 35 ने मेरिट सूची में स्थान पाया जबकि कई छात्रों ने प्रथम श्रेणी हासिल की। विद्यालय अध्यक्ष हितेंद्र शर्मा ने इसे संस्थान की उपलब्धि बताया। प्राचार्य अवनीश कुमार सहित पूरे स्टाफ ने छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद


सरस्वती बाल मंदिर की शिवानी ने मारी बाजी
सरस्वती बाल मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पुल बाजार नारनौल की छात्रा शिवानी पुत्री मदनलाल ने 12वीं कक्षा की परीक्षा में 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है। शिवानी की इस उपलब्धि से विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी शत-प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article