फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   67 front-line personnel receive second vaccine for Corona

67 फ्रंटलाइन कर्मियों को लगा कोरोना वायरस का दूसरा टीका

Wed, 17 Feb 2021 11:17 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
67 front-line personnel receive second vaccine for Corona
जिले में पहले लग चुके स्वास्थ्य कर्मचारियों को कोरोना का दूसरा टीका बुधवार को लगाया गया। नारनौल और महेंद्रगढ़ अस्पताल पर करीब 67 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। जिले में करीब 4654 लोगों को कोरोना का पहला टीका लग चुका है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में 16 जनवरी से कोरोना के टीकाकरण का कार्य शुरू हुआ था। इसमें पहले स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया था। इसके बाद दूसरे चरण में पुलिस व सफाई कर्मचारियों के अलावा अन्य विभागों के कर्मचारियों को टीका लगाया जा रहा है। दूसरी ओर पहले चरण में लोगों के लगे टीके के 28 दिन पूरा होने पर उन्हें दूसरी डोज दी गई। इसमें नागरिक अस्पताल की एमएस डॉ. आशा शर्मा, डिप्टी एमएस डॉ. राजेश कुमार, डॉ. रेणु यादव व डॉ. डीपी यादव समेत अन्य को टीका लगाया गया। बुधवार को नारनौल नागरिक अस्पताल और महेंद्रगढ़ उप नागरिक अस्पताल पर टीकाकरण किया गया। दोनों सेंटरों पर 67 को दूसरी बार कोराना का टीका लगा। जबकि एक कर्मचारी को पहला डोज दिया गया। सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने प्रथम चरण के लिए फ्रंट लाइन कर्मियों का टीकाकरण हुआ था। उन्हें अब दूसरा डोज दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed