फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   बारदाने की कमी से उठान कार्य धीमा

बारदाने की कमी से उठान कार्य धीमा

Sun, 12 May 2019 12:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
बारदाने की कमी से उठान कार्य धीमा
नारनौल/नांगल चौधरी। नई अनाज मंडी नारनौल में बारदाने की कमी के कारण सरसों उठान कार्य धीमी गति से हो रहा है। ऐसे में मंडी में करीब 35 हजार सरसों के बैग रखे हुए हैं। उठान न होने से किसानों को सरसों की ढेरियां लगाने में परेशानी आ रही है।
विज्ञापन

नारनौल मंडी में शनिवार को खुली सरसों की खरीद हुई। करीब सात सौ किसानों ने टोकन कटवाया। खरीद अधिकारी सुनील चौधरी ने बताया कि करीब 25 हजार बैग सरसों की खरीद हुई है। उन्होंने बताया कि शनिवार ओपन खरीद हुई। इसमें जो किसान किसी कारण से पहले सरसों बेच नहीं सके थे, उन्हें मौका दिया गया। उन्होंने बताया कि बारदाना शनिवार को भी आया है। सरसों उठान का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि एक सप्ताह से मंडियों में बारदाने की समस्या चली आ रही है। ऐसे में किसानों की समस्या को देखते हुए सरसों की खरीद के बाद किसानों के बैग में सरसों रखा हुआ है। दूसरी ओर हैफेड के वेयर हाउस फुल होने से अब सरसों के रखने की भी समस्या सामने आ रही है। इससे भी उठान कार्य प्रभावित हो रहा है। करीब 35 हजार बैग सरसों मंडी में रखा हुआ है। दूसरी ओर नांगल चौधरी अनाज मंडी में शनिवार को करीब 60 हजार बैग सारसों की आवक हुई है। पहली बार रिकार्ड सरसों की आवक दर्ज की गई है। करीब एक हजार किसानों के टोकन काटे गए हैं। जिसमें से 500 किसान ही मंडी में सरसों लेकर पंहुचे है। शनिवार को करीब 30 हजार बैग सरसों की खरीद हुई। सरसों लेकर पहुंचे सिरोही बहाली, कालबा, नायन गांवों के किसानों ने कहा कि दुकानदारों ने टोकन गलत तरीके से कटवाया है। आखिरी दिन सरसों खरीद में धांधली करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि वीरवार को मेरी फसल पोर्टल खुलने के बाद हैफेड ने सरसों की सरकारी खरीद शुरू की थी। जिसमें केवल नौ से 11 मई के दौरान पंजीकृत किसान ही सरसों बेची जा सकती है। लेकिन, बाद में विभाग की तरफ से आदेश आया है कि जो किसान एक बार ही सरसों बेच पाया है, वह अब दोबारा भी मंडी में सरसों बेच सकता है।

खरीद अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि अब सरसों खरीद का पोर्टल बंद हो जाएगा। रिकार्ड सरसों की आवक हुई है। कागजात चेक करके सरसों की खरीद की जा रही है। खरीद में कोई धांधली नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed