फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   खेड़ी में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीणों ने एसडीओ को ज्ञापन देकर की पानी सप्लाई की मांग

खेड़ी में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीणों ने एसडीओ को ज्ञापन देकर की पानी सप्लाई की मांग

Sat, 20 Apr 2019 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
खेड़ी में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीणों ने एसडीओ को ज्ञापन देकर की पानी सप्लाई की मांग
मंडी अटेली। क्षेत्र के गांव कांटी में पानी की समस्या गहरा रही है। गांव के अधिकतर बोर फैल हो गए है। एक बोर में थोड़ा बहुत पानी आता था उसका जनस्वास्थ्य विभाग ने बिजली का कनेक्शन कटा दिया। जिससे अनुसूचित बस्ती में पेयजल संकट और गहरा गया है।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से नाराज ग्रामीण जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ कृष्ण कुमार को ज्ञापन देकर ट्यूबवेल का काटा गया बिजली का कनेक्शन को अविलंब चालू करवाने और पानी की सप्लाई के लिए पुरानी लाइन के स्थान पर नई लाइन बिछाने की मांग की है। गांव के सरपंच नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ को दिये ज्ञापन में कहा कि गांव में पानी की समस्या काफी दिनों से है। पानी के तीन बोर फैल हो चुके है। नया बोर बनाया गया था। उसमें कुछ पानी आता था, जिससे अनुसूचित बस्ती में पानी की सप्लाई की जाती है। उसका बिजली का कनेक्शन काट दिया गया है। पानी के अधिकतर बोर फैल हो चुके है। गांव के लोग, दूसरे प्रदेश राजस्थान के गांवों से पानी लाकर प्यास बूझा रहे है। नहरी पानी भी गांव में नहीं पहुंचाया गया, जिससे गांव में पानी की गंभीर समस्या है। ग्रामीणों ने जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ को बोरबेल का बिजली कनेक्शन जुड़वाकर पानी सप्लाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed