{"_id":"5c7589c5bdec22738c0f2a23","slug":"61551206853-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनीना स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर जीएम को भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनीना स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर जीएम को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कनीना। क्षेत्र के लोगों ने एक्सप्रेस ट्रेनों का कनीना रेलवे स्टेशन पर ठहराव करने की मांग की है। लोगों ने रेलवे के महाप्रबंधक, डीआरएम के नाम का ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक दलीप सिंह को सौंपा। लोगों ने कहा कि जल्द से जल्द ट्रेनों का ठहराव शुरू कराया जाए।
ज्ञापन कनीना के लोगों ने कहा कि कनीना को उपमंडल का दर्जा मिला हुआ है। यह सैनिक बाहुल्य क्षेत्र है। यहां से हजारों लोग दिल्ली, जयपुर, बीकानेर, रेवाड़ी की ओर यात्रा करते हैं। यहां से सीधी ट्रेन न होने से यात्रियों को परेशान होना पड़ता है। इस क्षेत्र के सैनिक देश के विभिन्न हिस्सों में जाकर देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं। जब वे अवकाश पर आते हैं तो उनको रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ स्टेशन पर उतरना पड़ता है। इसके बाद दूसरे वाहनों में सवार होकर अपने घर तक पहुंचना पड़ता है। कनीना स्टेशन पर गाड़ियों का ठहराव हो तो लोगों को राहत मिलेगी।
उन्होंने दिल्ली-सराय रोहिल्ला, जोधपुर, बीकानेर एक्सप्रेस गाड़ियों के कनीना स्टेशन पर ठहराव की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में भारत विकास परिषद के अध्यक्ष कंवरसैन वशिष्ठ, बीरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश लिसानियां, प्रेम सिंह, सुरेश कुमार, सुमेर चंद, सतपाल, अतरचंद, मोहन सिंह पार्षद, हरिराम मित्तल शामिल थे।