फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   62 साल बाद पुलिसकर्मियों के लिए 4.5 करोड़ में बनेंगे 30 आवास

62 साल बाद पुलिसकर्मियों के लिए 4.5 करोड़ में बनेंगे 30 आवास

Wed, 13 Feb 2019 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
62 साल बाद पुलिसकर्मियों के लिए 4.5 करोड़ में बनेंगे 30 आवास
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। पुलिस के जवानों के लिए अच्छी खबर है। करीब 62 साल बाद पुलिस कर्मियों के लिए नए आवासों को मंजूरी मिल गई है। करीब 4.50 करोड़ रुपये की लागत से 30 आवास बनाए जाएंगे। जिसमें सिपाही से लेकर एएसआई लेवल तक के कर्मचारियों के लिए मकान होंगे।
इस पर मार्च में काम शुरू होने का अनुमान है। आवासों का निर्माण पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन रेवाड़ी की ओर से किया जाएगा। लगभग डेढ़ वर्ष में इस काम को पूरा किया जाएगा। 1956 में बने पुलिस कर्मियों के क्वार्टर की हालत काफी जर्जर हो चुकी है। जिस कारण पुलिस कर्मियों को बरसात के महीने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को अवगत करवा चुके थे। पुलिस कर्मचारियों की मांग को देखते हुए सरकार से साढ़े चार करोड़ रुपये 30 क्वार्टरों के लिए मंजूर किए थे। पुलिस क्वार्टर महेंद्रगढ़ थाने के पीछे खाली पड़ी जमीन में बनाए जाएंगे। यहां एक छोटा पार्क भी बनाया जाएगा। रोड, बिजली, सीवरेज, पानी की भी व्यवस्था की जाएगी। पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन की ओर से इसकी पूरी ड्राइंग भी तैयार कर ली है।
विज्ञापन


तीन टाइप के बनेंगे क्वार्टर
पुलिस कर्मचारियों के तीन टाइप के क्वार्टर बनाए जाएंगे। टाइप-1 और टाइप-3 के छह-छह क्वार्टर तथा टाइप-2 के 18 क्वार्टर बनाए जाएंगे। टाइप-1 डबल रूम सेट होगा, टाइप-2 के क्वार्टर भी डबल रूम सेट के होंगे। इन साइज टाइप-1 से थोड़ा बड़ा होगा। टाइप-3 थ्री रूम सेट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जर्जर चुके हैं पुलिस क्वार्टर
महेंद्रगढ़ में पुलिस क्वार्टर 1956 में बनाए गए थे। उस समय 13 क्वार्टर बनाए गए थे। इन क्वार्टर की हालत काफी जर्जर हो चुकी है। आए दिन छतों, दीवार से प्लास्टर गिरता रहता है। यहां रहने वाले कई परिवार मामूली चोटिल भी हो चुके हैं। बारिश के समय छतों से पानी टपकता है। क्वार्टर नीचे होने के कारण सड़कों का पानी भी अंदर घुस जाता है।


वर्जन
पुलिस क्वार्टर के साढ़े चार करोड़ रुपये मंजूर हो चुके हैं। तीन अलग अलग कैटेगरी के 30 क्वार्टर बनाए जाएंगे। एक महीने के अंदर इन पर काम शुरू हो जाएगा। काम पूरा करने के लिए 18 महीने का समय है।
- संजय चौधरी, जेई, पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed