फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   महेंद्रगढ़ सम्मान संघर्ष समिति का धरना तीसरे दिन भी रहा जारी

महेंद्रगढ़ सम्मान संघर्ष समिति का धरना तीसरे दिन भी रहा जारी

Mon, 03 Dec 2018 12:16 AM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ सम्मान संघर्ष समिति का धरना तीसरे दिन भी रहा जारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ सम्मान संघर्ष समिति के द्वारा महेंद्रगढ़ में जिला मुख्यालय स्थापित करवाने के लिये महेंद्रगढ़ के सामने समिति सदस्य सुनील प्रधान के नेतृत्व में तीसरे दिन अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। समिति सदस्य सुनील प्रधान ने कहा कि जिला मुख्यालय नारनौल में होने के कारण महेंद्रगढ़ की जनता को भारी परेशानी होती है।
उन्होंने कहा कि आज मुख्यालय महेंद्रगढ़ मेें नहीं है इसके जिम्मेदार वर्तमान एवं पूर्व जन प्रतिनिधि रहे हैं। जिन्होंने क्षेत्र के हकों के लिए कभी लड़ाई नहीं लड़ी। इससे ज्यादा जिम्मेदार केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत है जिनको महेंद्रगढ़ जनता ने हमेशा सहयोग और समर्थन किया, लेकिन उन्होंने महेंद्रगढ़ के लिए आज तक कोई काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार मांगे नहीं मानती है तब तक ये धरना चलता रहेगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर सूबेदार राजबीर प्रधान, कुलदीप यादव, अजय सिगरिया, सुनील प्रधान रिवासा, डॉ. बीरेंद्र राव डुलाना, डॉ रणधीर सिंह, संजय राव रिवासा, अमित रिवासा, अर्जुन तंवर, राजकुमार रिवासा, धर्मवीर खटीक महेंद्रगढ़, सुमित सोनी, महिपाल सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed