फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   इनेलो के 1200 पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दिए सामूहिक इस्तीफे

इनेलो के 1200 पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दिए सामूहिक इस्तीफे

Tue, 27 Nov 2018 12:53 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
इनेलो के 1200 पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दिए सामूहिक इस्तीफे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। इनेलो पार्टी में चल रही रार के बीच सोमवार को जिला इनेलो में दो फाड़ हो गई हैं। इनेलो के जिला स्तरीय नेताओं की एक आवश्यक बैठक रामानंद धर्मशाला में जिला प्रधान सतबीर यादव की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान करीब 1200 पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप इस्तीफा दे दिया। पूर्व प्रधान ने कहा कि कुछ नेताओं को छोड़कर काफी संख्या में लोगों ने इनेलो छोड़ दी है। इनेलो में चल रहे विवाद को लेकर सोमवार को काफी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए। सभी ने सांसद दुष्यंत चौटाला और डॉ. अजय चौटाला के प्रति अपना समर्थन देते हुए काफी देर तक नारेबाजी की। करीब दो घंटे तक चली बैठक के दौरान पार्टी के पदाधिकारियों को पहले से तैयार प्रोफॉर्मा दिया गया।
सतबीर ने बताया कि 980 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फार्म भर दिया है। जबकि कई ने फोन पर पार्टी छोड़ने की बात कही है। उन्होंने कहा कि करीब 1200 ने इस्तीफे दिए हैं। दूूसरी ओर नेताओं ने सोमवार अपने हुडा सेक्टर एक में नया कार्यालय बनाया है।
विज्ञापन

इस्तीफा देने वालों में मुख्य रूप से जिला प्रधान सतबीर नौताना, कंवर सिंह कलवाड़ी, डीएन यादव, सुरेंद्र यादव पटीकरा, कर्मबीर यादव, नरेश शेखावत, पूर्व विधायक चौ. मूलाराम, जोगेंद्र बडेसरा, नांगल चौधरी से इनेलो की पूर्व प्रत्याशी मंजू चौधरी, नारनौल से पूर्व प्रत्याशी कमलेश सैनी, रमेश पालड़ी, तेजप्रकाश एडवोकेट, अशोक सैनी, विरेंद्र घाटासेर, रविंद्र गागड़वास, संजीव तंवर, विजय छिलरो, विजयपाल एडवोकेट, धर्मबीर यादव, सुरेंद्र ढिल्लो एडवोकेट, राजकुमार मेहता, मुन्नालाल शर्मा, लीलाराम शर्मा, लक्ष्मी सैनी, गुरमेल सिंह, हरजिंद्र सिंह, चैनसुख तोताहेड़ी, सिलोचना ढिल्लो, शारदा खनगवाल, अमर सिंह जांगड़ा, ओमप्रकाश सोनी, महेंद्र सिंह बडेसरा, डॉ. कर्णसिंह, महाबीर वाल्मीकि, सिकेंद्र गहली, धर्मबीर अकबरपुर, अनिल सागरपुर, रोहतास रावत, भीम, विरेंद्र डुलाना, कर्णसिंह कर्नल व अन्य शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed