फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   जिले के 31 में से 11 कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव की तैयारी,निजी 17 कॉलेजों, 3 नए बने सरकारी में नहीं होंगे चुनाव

जिले के 31 में से 11 कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव की तैयारी,निजी 17 कॉलेजों, 3 नए बने सरकारी में नहीं होंगे चुनाव

Wed, 10 Oct 2018 12:06 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
जिले के 31 में से 11 कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव की तैयारी,निजी 17 कॉलेजों, 3 नए बने सरकारी में नहीं होंगे चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। उच्चत्तर शिक्षा विभाग की ओर से चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद कॉलेजों में चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। चुनाव की तारीख को लेकर अभी संशय बना हुआ है। छात्र संघ चुनाव के लिए प्रदेश की 13 विश्वविद्यालयों को नोटिफिकेशन भेज दिया। विश्वविद्यालय जल्द महाविद्यालयों में विस्तृत सूचना देेंगे। उसके बाद महाविद्यालयों में चुनावों की कार्रवाई शुरू हो जाएगी। जिले के 11 सरकारी कॉलेज भाग लेंगे। निजी महाविद्यालय में चुनाव होने को लेकर अभी आदेश नहीं आए हैं।
महेंद्रगढ़ जिले के 11 कॉलेजों में करीब 20 हजार स्टूडेंटस हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार वर्ष 2016 तक अस्तित्व में आए सरकारी महाविद्यालयों में ही चुनाव होंगे। अप्रत्यक्ष चुनाव के कारण जिले के 17 निजी कॉलेज के लगभग 25 हजार विद्यार्थी वोट नहीं डाल पाएंगे। इसके अलावा 2018 में अस्तित्व में उन्हाणी, छिल्लरो तथा सीहमा कॉलेजों में चुनाव नहीं हो पाएंगे। जिले में वर्तमान में 31 महाविद्यालय हैं। इनमें 14 सरकारी और 17 निजी महाविद्यालय हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सरकार की ओर से क्लास रिप्रेजेंटिव के माध्यम से चुनाव होंगे। स्टूडेंट अपनी वोट के जरिए सीआर का चयन करेंगे।जिसके बाद सभी सीआर को एक हॉल में एकत्र किया जाएगा। यहां सभी सीआर से प्रधान सहित अन्य पदों के लिए नामांकन लिए जाएंगे। सीआर को अपना चुनाव प्रचार करने के लिए एक घंटे का समय दिया जाएगा। वोटिंग कर मौके पर मतगणना पदाधिकारियों का एलान कर दिया जाएगा। सीआर के नामांकन के लिए एक दिन का समय दिया जाएगा। चुनाव की तारीख को लेकर एक बार फिर से संशय है। 17 सितंबर को दुर्गा अष्टमी होने के चलते अब चुनाव की तारीख 16 करने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
एनएसयूआई चुनाव को रोकने का विरोध कर रही है। एबीवीपी को छोड़कर सभी संगठन प्रत्यक्ष चुनाव करवाने के पक्षधर हैं। अप्रत्यक्ष चुनाव के बारे में 99 प्रतिशत विद्यार्थियों को चुनाव प्रक्रिया की अब तक कोई जानकारी नहीं है। हम अप्रत्यक्ष चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
- नवीन यादव, उपाध्यक्ष , एनएसयूआई।
---------------------------
हम प्रत्यक्ष चुनाव के पक्षधर हैं लेकिन अप्रत्यक्ष चुुनाव को भी अपनाएंगे। करीब 22 साल बाद छात्र संघ के चुनाव होने जा रहे हैं। वर्तमान में परिवारवाद व वंशवाद की राजनीति हो रही है। छात्र नेता उभरकर निकलेंगे तो नया नेतृत्व प्रदेश में पैदा होगा।
- प्रवेश कौशिक, अध्यक्ष, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद।
----------------------------------------

इनसो ने सबसे पहले छात्र संघ चुनाव की मांग उठाई थी। इनसो प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने इसके लिए अनशन किया था। इसके बाद सरकार ने मजबूर होकर छात्र संघ चुनाव कराने का एलान किया। सरकार ने अब धोखा कर अप्रत्यक्ष चुनाव का एलान कर दिया। हम चुनाव में हिस्सा लेंगे।

- अभिषेक, जिलाध्यक्ष, इनसो।
----------------

इन कॉलेजों में होंगे चुनाव
- राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़
- राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महेंद्रगढ़
- राजकीय महाविद्यालय सतनाली
- राजकीय महाविद्यालय कनीना
- राजकीय महाविद्यालय नारनौल
- राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल
- राजकीय महाविद्यालय नांगल चौधरी
- राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़
- राजकीय महाविद्यालय कृष्ण नगर
- राजकीय महाविद्यालय मंडी अटेली
- राजकीय महिला महाविद्यालय मंडी अटेली


वर्जन
उच्चत्तर शिक्षा विभाग के दिशा निर्देशानुसार चुनाव को लेकर तैयारियां करवाई जा रही हैं। चुनाव को देखते हुए पीजी की इंटरनल परीक्षाओं को भी आगे किया जाएगा। इस बारे में कॉलेजों के पास ई-मेल के जरिए सूचना आई है। नोटिफिकेशन के अनुसार चुनाव कराए जाएंगे।
- नित्यानंद यादव, प्राचार्य, राजकीय पीजी कॉलेज नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed