फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   शहर के विभिन्न सामाजिक संगठन के सदस्यों ने सौंपा ज्ञापन

शहर के विभिन्न सामाजिक संगठन के सदस्यों ने सौंपा ज्ञापन

Fri, 31 Aug 2018 12:30 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
शहर के विभिन्न सामाजिक संगठन के सदस्यों ने सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। शहर के विभिन्न सामाजिक संगठन के सदस्यों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन नपा के सचिव सौंपा। ज्ञापन में भगवान परशुराम चौक का नाम आजाद चौक रखने की मांग की। सामाजिक संगठन के सदस्य कुवर रूद्रपाल, अर्जुन तंवर, मोनी, रवि, रविन्द्र, अकिंत, संदीप और जगदीश ने मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में लिखा कि कुशल प्रशासन में राजनीति के कारण आजाद चौक का नाम बदलकर भगवान परशुराम चौक कर दिया गया हैं।
इससे देश के लिए कुर्बान होने वाले हजारों शहीदों के सम्मान को ठेस पहुंची हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग कि की जिन लोगों ने बिना प्रस्तावित ही आजाद चौक का नाम बदल दिया है उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। ज्ञापन देने से पूर्व सामाजिक संगठन के लोग भगवान परशुराम चौक से शहर के विभिन्न बाजारों में तिरंगे के साथ शोभा यात्रा निकाली। एक वर्ष पूर्व ब्राह्मण सभा द्वारा भगवान परशुराम जयंती समारोह में शिक्षामंत्री ने शहर के मुख्य चौक नाम भगवान परशुराम करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन

इस घोषणा के बाद नपा के सदन ने इस संबंध में प्रस्ताव पास करके तत्कालीन जिला उपायुक्त के पास भेज दिया था। वह बात अलग है कि नपा के इस प्रस्ताव के अतिरिक्त सैकड़ों प्रस्ताव ऐसे हैं, जो आज भी जिला उपायुक्त कार्यालय में विचाराधीन है। वहीं, ब्राह्मण सभा का दावा है कि शहर के मुख्य चौक का नामकरण कभी सरकारी कागजों में आजाद चौक के नाम से नहीं हुआ। जो लोग भगवान परशुराम के नाम से नामकरण पर आपत्ति कर रहे हैं, वो स्वयं इस के नाम पर राजनीति करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed