फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   गर्मी की शुरूआत में ही रुलाने लगे हैं बिजली के कट

गर्मी की शुरूआत में ही रुलाने लगे हैं बिजली के कट

Sat, 31 Mar 2018 01:43 AM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
गर्मी की शुरूआत में ही रुलाने लगे हैं बिजली के कट
गर्मी की शुरुआत में ही रुलाने लगे हैं बिजली के कट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल।
शहर में बिजली की समस्या गहराने लगी है। कभी मरम्मत के नाम पर तो कभी फाल्ट होने से लगने वाले लंबे-लंबे कटों ने अभी से लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। गर्मी की शुरुआत में ही लगने वाले कटों के कारण लोग परेशान होने लगे हैं। आलम यह है कि बुधवार व वीरवार को शहर के अनेक हिस्सों में सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक लाइट गुल रही। करीब 15 घंटे लाइट न आने के कारण लोगों का गर्मी के हाल बेहाल हो गया। शहर के सिंघाना रोड, केशव नगर, मोती नगर, मोहल्ला जमालपुर व पुरानी सराय में बुधवार को दिनभर बिजली गायब रही। ऐसे में लोगों के इनवर्टर भी जवाब दे दिया।
वहीं सबसे ज्यादा कट शहर के सिटी फीडर नंबर थ्री व फोर में लग रहे हैं। यह क्षेत्र शहर के मुख्य रेवाड़ी रोड व सिंघाना रोड का है। जिसके कारण व्यवसायिक क्षेत्र होने से यहां आम लोगों के साथ-साथ दुकानदारों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के शुरुआत में ही लगने वाले इन कटों ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है।
विज्ञापन

---
नहीं दी जा रही कटों की पूर्व सूचना
शहर में चार-पांच दिन से रोज बिजली के लंबे-लंबे कट बिजली निगम द्वारा लगाए जा रहे हैं। कट क्यों लग रहे हैं, इसकी सूचना भी लोगों को नहीं है। जिसके कारण लोग ज्यादा परेशान हैं। इस बारे में निगम के अधिकारियों का कहना है कि गर्मी के मौसम में निर्बाध बिजली चलाने के उद्देश्य से 11 हजार वोल्टेज की लाइनों की मरम्मत की जा रही है। जिसके कारण तीन-चार दिन से शहर में बिजली के लंबे-लंबे कट लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इन जगहों पर हो रही ज्यादा परेशानी
पिछले चार-पांच दिनों से रेवाड़ी रोड, महावीर चौक, मोडावाला मंदिर, बस स्टैंड के आसपास, कैलाश नगर, आदर्श नगर के अलावा शहर के सिटी फीडर नंबर चार के सिंघाना रोड, पुरानी सराय, आईटीआई के पास, मोहल्ला जमालपुर, मोती नगर व केशव नगर के लोगों को कटों से परेशानी हो रही है।
---
लोगों ने जताई नाराजगी
गर्मी की शुरुआत में ही बिजली के लंबे-लंबे कट लगने लगे है। ऐसे में आने वाले समय में निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलना संभव नहीं लग रहा है। विभाग को चाहिए की अभी से इस ओर ध्यान दें।
शंकर लाल।
---
विभाग मरम्मत के नाम आए दिन लंबे-लंबे बिजली कट लग रहे हैं। जिससे न केवल आम लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं बिजली पर निर्भर दुकानदार भी अपना कार्य नहीं कर पा रहे हैं।

सत्यपाल
---
पिछले चार-पांच दिन से लगातार सुबह 11 बजे से देर शाम तक बिजली कट लग रहा है। ऐसे में दिन के समय पड़ने वाली गर्मी से आमजन का बुरा हाल हो रहा है।
राजकुमार
---
वीरवार को सिंघाना रोड पर फाल्ट आ गया था, जिसके कारण बिजली देर रात तक बाधित रही। इसके अलावा गर्मी के मौसम को देखते हुए निगम 11 हजार वोल्टेज की लाइनों की मरम्मत कर रहा है। जिसके कारण भी बिजली के कट लग रहे हैं।
सुरेंद्र कुमार जोशी, जेई, दहबिविनिलि, शहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed