फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   पूर्व की सरकारों ने प्रदेश की जनता कमाई को किया बर्बाद : सैनी

पूर्व की सरकारों ने प्रदेश की जनता कमाई को किया बर्बाद : सैनी

Sat, 16 Sep 2017 01:53 PM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 01:53 PM IST
विज्ञापन
पूर्व की सरकारों ने प्रदेश की जनता कमाई को किया बर्बाद : सैनी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। प्रदेश की पिछली सरकारों ने देश के अमर शहीदों को याद करने की बजाय अपने अपने पूर्वजों के नाम से प्रदेश में शिक्षण संस्थान और चौराहों पर मूर्तियां लगाई। इससे उन्होंने प्रदेश की जनता के खून-पसीने की कमाई को बर्बाद किया। यह बात प्रदेश सरकार में श्रम एवं रोजगार मंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार शाम जयराम सदन महेंद्रगढ़ में जांगिड समाज और भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहे।

उन्होंने कहा कि आगामी 17 सितंबर को सोनीपत की अनाज मंडी में राज्य स्तरीय विश्वकर्मा जयंती प्रदेश सरकार मना रही है। इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल और अन्य मंत्री भाग लेंगे। उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार ने इस वर्ष को स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप में मनाने का फैसला लिया है। इसके तहत महापुरुषों की जयंतियां मनाई जाएंगी। जयराम सदन महेंद्रगढ़ में श्रम एवं रोजगार मंत्री नायब सिंह सैनी का शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के भाई राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और सैनी, जांगिड़ समाज ने स्वागत किया। मंत्री नायब सिंह सैनी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया की वो 17 सितंबर को अधिक से अधिक संख्या में सोनीपत पहुंचकर राज्य स्तरीय विश्वकर्मा जयंती को सफल बनाएं। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री के भाई राजेंद्र शर्मा, मीडिया सलाहकार राजेश यादव, मार्केट कमेटी के प्रधान कंवर डालू सिंह, उप प्रधान सुरत सिंह सैनी, ब्लाक समिति के उप प्रधान देवेंद्र जांगड़ा, ग्यारसीलाल जांगड़ा, बंशीधर जांगड़ा, ताराचंद्र जांगड़ा लावन, मनोज जांगड़ा, हीरा लाल सैनी हलवाई, कुलदीप शर्मा, राजू सहाब गादडवास, सोनू सुरेहती, सतबीर नौताना, सुंदरलाल सैन आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed