{"_id":"59b6e5954f1c1b30698b46a7","slug":"61505158549-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दांतों की सफाई से शारीरिक बीमारियों पर अंकुश: डा. सिंघानियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दांतों की सफाई से शारीरिक बीमारियों पर अंकुश: डा. सिंघानियां
Updated Tue, 12 Sep 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दांतों की सफाई से बच सकते शारीरिक बीमारियों से : डॉ. सिंघानिया
अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। स्वास्थ्य और सुंदरता में मजबूत दांतों की अहम भूमिका है। बावजूद इसके अधिकांश लोग दांतों की सफाई के प्रति गंभीर नहीं है। इस कारण पायरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। यह विचार सीएचसी के डेंटल सर्जन डॉ. अभिषेक सिंघानिया ने ओरल पखवाड़े में व्यक्त किए। कार्यक्रम में समाजसेवी डॉ. गजेसिंह चोपड़ा मुख्य रूप से मौजूद रहे।
उन्होंने कहा कि आमजन दांतों की सेहत को लेकर जागरूक नहीं है। सुबह 10-15 मिनट दातून कर खानापूर्ति कर लेते हैं। इससे महज 40 प्रतिशत सफाई होती है। मुंह में रहे गए कीटाणु धीरे-धीरे मसूढ़ों में प्रवेश कर जाते है। इससे दांतों में दर्द, खून आना, दंात हिलने की समस्या होने लगती है। प्रतिदिन नांगल चौधरी सीएचसी समेत विभिन्न क्लीनिकों में 150-200 मरीज इलाज करवाने पहुंच रहे हैं। अधिकतर मरीजों को इलाज से राहत नहीं मिलती। उन्हें एक के बाद एक सभी दांत निकलवाने पड़ते हैं। जागरूकता के लिए विभाग एक से 15 सितंबर तक ओरल पखवाड़ा मनाता है। इस दौरान स्कूल स्तर पर सेमीनार आयोजित किए जाते हैं। सोमवार को सुबह नांगल चौधरी गर्ल्स स्कूल में सेमीनार हुआ। इसमें दंत रोग और सुरक्षा पर आधारित पेंटिंग स्पर्धा कराई गई। स्पर्धा में दस जमा दो की वंदना ने प्रथम स्थान हासिल किया। पूनम को द्वितीय और ज्योति को तृतीय पुरस्कार दिया गया। दसवीं कक्षा में निशा योगी, नेहा शर्मा, लक्ष्मी को विजेता घोषित किया गया। पूनम, कोमल, समीक्षा कुमारी नौवीं कक्षा में विजेता रही। आठवीं कक्षा में सपना, कोमल, शिखा कुमारी को पुरस्कार दिया गया। छठी और सातवीं कक्षा में अंगूरी, करिश्मा, शिखा, अनामिका, पूजा राजपूत विजेता रही। इस मौके पर प्रिंसिपल शीलादेवी, रविंद्र कुमार, करतार, सूबेसिंह, सरिता यादव, सीमा, कैलाशचंद आदि मौजूद थे।