{"_id":"599b363e4f1c1bcc058b4a3d","slug":"61503344190-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए भारत का मंथन-संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए भारत का मंथन-संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम कल
Updated Tue, 22 Aug 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार नारनौल व हिसार इकाई द्वारा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल में 23 व 24 अगस्त को ‘नए भारत का मंथन-संकल्प से सिद्धि’ संबंधी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
क्षेत्रीय प्रचार कार्यालय प्रभारी राजेश अरोड़ा ने बताया कि इस मौके पर भाषण प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी, पेंटिंग प्रतियोगिता, पूर्व सैनिकों द्वारा वार्ता, कबड्डी, मार्शल आर्ट एवं पतंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्र भी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में देशप्रेम व देशभक्ति की भावना को प्रबल करना एवं देश के नव निर्माण के लिए प्रेरित करना एवं स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास के बारे में जानकारी देना है। इसके अलावा गीत व नाटक प्रभाग सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुती भी पेश की जाएगी।