{"_id":"5999d90f4f1c1bd11e8b4814","slug":"61503254799-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेईई, आईआईटी व नीट के विद्यार्थियों के लिए निशुल्क कोचिंग कक्षाएं शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेईई, आईआईटी व नीट के विद्यार्थियों के लिए निशुल्क कोचिंग कक्षाएं शुरू
Updated Mon, 21 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेईई, आईआईटी, नीट की नि:शुल्क कोचिंग शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। सैनी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विकल्प संस्था रेवाड़ी द्वारा हरियाणा सरकार के सहयोग से जेईई, आईआईटी और नीट में दाखिले के लिए 10 जमा 1 के साइंस विद्यार्थियों के लिए रविवार से कोचिंग कक्षाओं की शुरुआत की गई। उपायुक्त राजनारायण कौशिक ने इन कक्षाओं का उद्घाटन किया।
इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि विकल्प संस्था प्रमोशन ऑफ क्वालिटी एजूकेशन के लिए कार्य कर रही है। यहां कुल 120 स्टूडेंट्स को नि:शुल्क ट्यूशन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता जितनी बढ़ेगी, उतनी ही हमारी सोच इन्नोवेटिव होगी। उपायुक्त ने विकल्प संस्था के संयोजक नवीन मिश्रा का इसके लिए आभार प्रकट किया। इस अवसर पर नवीन मिश्रा ने कहा कि कामयाबी के लिए कोई शार्टकट नहीं होता। प्रेम कुमार यादव जिला बाल कल्याण अधिकारी, पलवल ने चार साल के अनुभव साझा किया। इस अवसर पर सैनी सभा नारनौल के प्रधान बिशन सिंह सैनी ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। नेता राम सैनी प्रिंसिपल सैनी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल ने सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर संजय सैनी उपाध्यक्ष सैनी सभा नारनौल, सुंदर सिंह सैनी, सत्यनारायण बूला, हनुमान यादव, प्रदीप कुमार, प्रदीप आदि मौजूद थे।