फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   61 percent of health workers in the district took Kovishield vaccine

जिले में 61 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों ने लिया कोविशिल्ड का टीका

Thu, 21 Jan 2021 11:17 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
61 percent of health workers in the district took Kovishield vaccine
जिले में वीरवार को कोविशील्ड टीकाकरण के तीसरे दिन 133 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया। जिले में तीन दिन में 1583 टीके लगाए जाने का लक्ष्य था। स्वास्थ्य विभाग केवल 971 टीके लगा पाया है। जिले में स्वास्थ्य कर्मियों को कोविशील्ड टीका का करीब 61.52 प्रतिशत लक्ष्य ही पूरा हो सका है। शुक्रवार को जिले के आठ स्थानों पर टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में16 जनवरी को कोविशील्ड टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था। नारनौल जिला मुख्यालय पर टीकाकरण का मुख्य केंद्र बनाया गया है। जिले को पहले चरण में 5620 वैक्सीन डोज मिली हैं। जिसमें पहले चरण 4614 लोगों की सूची तैयार की गई थी। स्वास्थ्य कर्मियों, आशा वर्कर्स, नर्सिंग स्टाफ, सफाई कर्मियों, आंगनबाड़ी वर्कर्स को यह टीका दिया जा रहा है। टीकाकरण के लिए सप्ताह के तीन दिन तय किए गए हैं। पहले दिन 16 जनवरी को महेंद्रगढ़, नारनौल, कनीना में 100-100 वैक्सीन लगाने का लक्ष्य तय किया गया था। जिसमें केवल 214 लोगों को वैक्सीन दी जा सकी। इसके बाद 18 जनवरी को टीकाकरण का दूसरा दिन था। जिस दिन 9 केंद्रों पर 983 टीके लगाए जाने का लक्ष्य तय किया गया था। जिसमें 624 टीके लगाए जा सके। वीरवार 21 जनवरी को 300 टीके लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया था। जिसमें महेंद्रगढ़ में 37 तथा नारनौल में 96 लोगों को टीका लगाया गया है। वीरवार को कुल 133 इंजेक्शन ही दिए गए। शुक्रवार को गांव पाली, नांगल सिरोही, कनीना, मुंडिया खेड़ा, भोजावास, नारनौल, सीहमा तथा बुढ़वाल टीकाकरण अभियान चलेगा। इसका दूसरा टीका 28 दिन बाद लगेगा।
विज्ञापन

तीन दिन में 61 प्रतिशत लक्ष्य पूरा
स्वास्थ्य विभाग की ओर से सप्ताह में तीन दिन टीकाकरण के लिए तय किए गए हैं। पहले दिन 300 टीके लगाने का लक्ष्य तय किया था। इसके बाद 983 टीके लगाने का लक्ष्य दिया गया। तीसरे दिन 300 इंजेक्शन का लक्ष्य दिया गया। कुल 1583 टीके लगाए जाने थे। जिसमें से 971 लोग ही टीका लगवाने आए। करीब 61.52 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों को कोविशील्ड टीका लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन लोगों को हुआ रिएक्शन
कोविशील्ड के बाद तीन लोगों में रिएक्शन देखा गया। जिसमें नारनौल में एक महिला स्वास्थ्यकर्मी की तबियत बिगड़ने पर उसे नागरिक अस्पताल में उपचार दिया गया। महेंद्रगढ़ के दो चिकित्सकों को भी बुखार के लक्षण दिखाई दिए।

वर्जन
टीकाकरण अभियान सुचारू रूप से चल रहा है। अभी तक कहीं से भी टीकाकरण के बाद रियेक्शन का कोई केस नहीं आया। जिले में पहले स्वास्थ्य कर्मियों को और इसके बाद फ्रंट लाइन के कर्मचारियों को यह टीका लगाया जाएगा।
डॉ. रामनिवास ,इंचार्ज, कोविशील्ड टीकाकरण अभियान, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed