फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   60808 MT mustards purchase in district mahendragarh

जिले में 60808 मीट्रिक टन सरसों की हुई खरीद

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 12:15 PM IST
विज्ञापन
60808 MT mustards purchase in district mahendragarh
नारनौल अनाज मंडी - फोटो : AMAR UJALA
नारनौल। सरकार के निर्देशानुसार जिले में रबी फसल की सरकारी खरीद जारी है। मंगलवार को जिला में 1548 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई। अब तक जिला में 60808 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हुई है। वहीं मंगलवार को जिला में 382 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा। अब तक जिला में 8690 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। वहीं जिला में 120 मीट्रिक टन चने की खरीद हुई तथा अब तक जिला में 691 मीट्रिक टन चने की आवक हुई है। उपायुक्त जगदीश शर्मा ने बताया कि मंगलवार को अटेली खरीद केंद्र पर कुल 169 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हुई। कनीना में कुल 737 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हुई। सतनाली में कुल 134 मीट्रिक टन सरसों खरीदी गई। मंगलवार को नांगल चौधरी व निजामपुर में कुल 221 मीट्रिक टन सरसों खरीदी गई। नारनौल में 187 मीट्रिक टन तथा महेंद्रगढ़ में 100 मीट्रिक टन सरसों की आवक हुई। वहीं अटेली में मंगलवार को 57 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई। कनीना में 155 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई। सतनाली में 170 मीट्रिक टन गेहूं आया। मंगलवार को महेंद्रगढ़ , नांगल चौधरी व नारनौल में गेहूं की कोई आवक नहीं हुई।  मंगलवार को सतनाली में 120 मीट्रिक टन चने की खरीद हुई। नारनौल व नांगल चौधरी में चने की कोई आवक नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed