फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   6000 workers from Mahendragarh reached JJP's Julana rally

Mahendragarh-Narnaul News: जजपा की जुलाना रैली में महेंद्रगढ़ से पहुंचे 6000 कार्यकर्ता

Sun, 07 Dec 2025 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
6000 workers from Mahendragarh reached JJP's Julana rally
फोटो 7जींद में आयोजित रैली के लिए रवाना होते जजपा कार्यकर्ता।स्रोत प्रवक्ता
नारनौल। जननायक जनता पार्टी के 8वें स्थापना दिवस के अवसर पर जींद जिले के जुलाना स्थित पावन पांडू पिंडारा में आयोजित रैली में महेंद्रगढ़ जिले से लगभग 6000 कार्यकर्ता पहुंचे। यह जिला प्रभारी राकेश जाखड़ और जिला प्रधान राजकुमार खातोद के नेतृत्व में ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुनों के साथ पहुंचे।
विज्ञापन

जिला प्रवक्ता विजय छिलरो ने बताया कि पार्टी स्थापना दिवस पर आयोजित यह रैली भीड़ के लिहाज से अपने आप में एक नया रिकॉर्ड बनाकर हरियाणा की अब तक की रैलियों के सारे रिकॉर्ड तोड़ गई।
विज्ञापन

रैली में महिलाओं की अभूतपूर्व भागीदारी देखने को मिली। महिला जिला प्रधान सोनिया धनखड़ के नेतृत्व में हजारों महिलाएं गीत गाती हुई उत्साह के साथ रैली स्थल पर पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं युवा जिला प्रभारी विष्णु डाबड़ और युवा जिला प्रधान, जिला पार्षद सचिन चौधरी के नेतृत्व में आए हजारों युवाओं ने रैली स्थल पर वालंटियर की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यकर्ताओं को चारों हलकों से भारी संख्या में रैली स्थल तक पहुंचाने में मास्टर हरचंद तोबड़ा, सिकंदर गहली, अशोक सैनी, दिनेश राजपूत, बेदू राता, कंवर सिंह नंबरदार, विजयपाल अधिवक्ता, जिला प्रवक्ता विजय छिलरो, चनसुख तोताहेड़ी, अजय चौधरी अधिवक्ता, महेंद्र खन्ना, राजकुमार जांगड़ा, कुलदीप जांगड़ा, महिला नेत्री शारदा खन्ना और वीरेंद्र घटाशेर का विशेष सहयोग रहा। रैली स्थल पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और पुराना जोश देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed