{"_id":"66bd18e005a6a654b10a65e7","slug":"60-students-took-admission-under-open-counseling-in-government-industrial-training-institute-narnol-news-c-203-1-sroh1011-111450-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में ओपन काउंसिलिंग के तहत 60 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में ओपन काउंसिलिंग के तहत 60 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला
महेंद्रगढ़। कौशल विकास विभाग की ओर से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में ओपन काउंसलिंग के तहत दाखिला प्रक्रिया शुरू की गई है। अब संस्थानों में 24 अगस्त तक ओपन काउंसिलिंग के तहत दाखिले किए जाएंगे। बुधवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ में दाखिले के लिए युवाओं की भीड़ रही। 60 विद्यार्थियों ने अपनी विभिन्न प्रकार की प्रक्रिया पूरी कर दाखिला लिया। संस्थान में अभी भी 259 सीट रिक्त हैं।
विज्ञापन
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ के इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि संस्थान में 668 सीट पर दाखिला किया जाना है। पहले चार चरण के बाद भी संस्थान में सीट रिक्त रह गई थी। रिक्त सीट को लेकर विभाग की तरफ से ओपन काउंसिलिंग के तहत दाखिला शुरू किया गया। मंगलवार से शुरू की गई ओपन काउंसलिंग में दो दिन में 80 सीट पर दाखिले हो चुके हैं। बुधवार को विद्यार्थियों की भीड़ रही, जिसमें 60 विद्यार्थियों का दाखिला किया गया। ओपन काउंसिलिंग के तहत दाखिला 24 अगस्त तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगर किसी भी विद्यार्थियों को कोई परेशानी आती है तो वह संस्थान में आकर दूर करवा सकता है।
फोटो संख्या:60- राजकीय औद्योगिका प्रशिक्षण संस्थान में विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच कर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।